Get App

Gold Silver Rate Today : प्रॉफ़िट बुकिंग के कारण MCX पर सोने का रेट गिरा,जानिए कमोडिटीज में आज कहां होगी कमाई

Gold Silver Rate Today : 11.30 बजे के आसपास MCX पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 544 रुपए यानी 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 160,601 रुपए प्रति 10 ग्राम पर नजर आ रहा है। वहीं, चांदी का मार्च वायदा 3,218 रुपए यानी 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ 265,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर नजर आ रहा था

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 11:51 AM
Gold Silver Rate Today : प्रॉफ़िट बुकिंग के कारण MCX पर सोने का रेट गिरा,जानिए कमोडिटीज में आज कहां होगी कमाई
Commodity calls: कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC Global Securities की वंदना भारती। इनको आज MCX SILVER और MCX COPPER में कमाई के मौके नजर आ रहे हैं

Gold Silver Rate Today : पिछले सेशन में अच्छी बढ़त के बाद प्रॉफ़िट बुकिंग के बीच गुरुवार,26 फरवरी को MCX पर सोने और चांदी के रेट में गिरावट आई है। हालांकि,लगातार बनी जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं और US टैरिफ़ से जुड़ी चिंताओं ने गिरावट को सीमित रखने में मदद की है। 11.30 बजे के आसपास MCX पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 544 रुपए यानी 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 160,601 रुपए प्रति 10 ग्राम पर नजर आ रहा है। वहीं, चांदी का मार्च वायदा 3,218 रुपए यानी 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ 265,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर नजर आ रहा था।

पिछले सेशन में, MCX गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.74 फीसदी बढ़कर 1,61,145 रुपए प्रति 10 ग्राम पर सेटल हुआ था और सिल्वर का मार्च फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लगभग 3 फीसदी बढ़कर 2,68,316 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई है । US गोल्ड फ्यूचर्स अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 0.50 फीसदी फिसला है।

इस बीच, डॉलर इंडेक्स 0.20 फीसदी गिर गया है,जिससे डॉलर सपोर्टेड प्रेशियस मेटल विदेशी खरीदारों के लिए सस्ते हो गए हैं। निवेशक कीमती धातुओं में कुछ प्रॉफ़िट बुक कर रहे हैं,जबकि सोने-चांदी का मीडियम से लॉन्ग टर्म ट्रेंड बुलिश बना हुआ है।

US टैरिफ़ को लेकर अनिश्चितता सोने की कीमतों के लिए एक मुख्य ट्रिगर बनी हुई है। इसके अलावा, US और ईरान के बीच बदलते हालात भी सोने के लिए सपोर्टिव हैं। US एडमिनिस्ट्रेशन ने इंपोर्ट पर 10% टैरिफ़ वसूलना शुरू कर दिया है, लेकिन कुछ देशों के लिए यह रेट बढ़कर 15% या उससे ज़्यादा हो जाएगा। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने फिर इशारा किया है कि टैरिफ़ शायद उनकी ग्लोबल ट्रेड स्ट्रैटेजी का एक मुख्य हिस्सा बने रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें