Gold Silver Price Today 14 September 2022: सोने-चांदी के रेट में गिरावट बुधवार को ज्वैलरी बाजार में नजर आई। ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा समय है क्योंकि गोल्ड रेट में गिरावट लगातार जारी है। ऐसे में कई ग्राहकों के मन में सवाल है कि क्या गोल्ड का रेट और नीचे जाएगा। अगर एक्सपर्ट की माने तो त्योहारों के सीजन में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में और करेक्शन देखने को मिल सकता है।
आज सोने के भाव में आई गिरावट
सोने के भाव में 380 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट आई है। ये आज 50,296 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी का भाव 56,055 रुपये रहा और इसमें 1,215 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,095 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,071 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 29,423 रुपये रहा।
त्योहारों में और नीचे आएगा सोना
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक साल के अंत तक स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 46,000 रुपये तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल और घरेलू मार्केट में कोई भी फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद नहीं करने वाला है।
50,000 से नीचे आने पर खरीद सकते हैं सोना
अगर सोने के रेट 50,000 रुपये के नीचे आने पर निवेशक सोने में निवेश कर सकते हैं। तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि सोने का का रेट अगले एक साल में रिटर्न दे सकता है लेकिन अगले ती से चार महीनों में इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।