Gold Silver Price Today 19 September 2022: श्राद्ध पक्ष का समय चल रह है और अगले हफ्ते से नवरात्रि शुरु होने वाले है। नवरात्रि से पहले सोने-चांदी के रेट में गिरावट आ रही है। ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया है। एक्सपर्ट पहले ही कहते आएं है कि फेस्टिव टाइम में सोने-चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिलेगी। अगर बीते एक हफ्ते में देखें तो सोने के भाव में 1,500 रुपये तक की कमी आई चुकी है।
आज सोने के भाव में आई गिरावट
सोने के भाव में 13 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट आई है। ये आज 49,328 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी का भाव 56,350 रुपये रही और इसमें 1,200 रुपये तक की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,131 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,184 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 28,857 रुपये रहा।
त्योहारों में और नीचे आएगा सोना
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक साल के अंत तक स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 46,000 रुपये तक आ सकता है। अब इसमें करेक्शन आनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि 24 कैरेट गोल्ड 49,000 रुपये के करीब आ गया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल और घरेलू मार्केट में कोई भी फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद नहीं करने वाला है।
अगर सोने के रेट 50,000 रुपये के नीचे आने पर निवेशक सोने में निवेश कर सकते हैं। तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि सोने का का रेट अगले एक साल में रिटर्न दे सकता है लेकिन अगले तीन से चार महीनों में इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।