Get App

Gold Price: सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन आई गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Silver Price Today 24 April 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। हालांकि, 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट अभी भी 60,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। सोने का रेट 95 रुपये कम होकर 60,096 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज चांदी के भाव में 564 रुपये की नरमी रही और चांदी का रेट 74,209 रुपये पर आ गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2023 पर 1:11 PM
Gold Price: सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन आई गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Gold Price: सोमवार को सोने के भाव में गिरावट आई।

Gold Silver Price Today 24 April 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। हालांकि, 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट अभी भी 60,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। सोने का रेट 95 रुपये कम होकर 60,096 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज चांदी के भाव में 564 रुपये की नरमी रही और चांदी का रेट 74,209 रुपये पर आ गया।

सोने के भाव में रही गिरावट 

बीते शुक्रवार को सोने का भाव 60,191 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 95 रुपये गिरकर 60,096 रुपये पर खुला। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 87 रुपये गिरकर 55,048 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

IBJA पर सोने-चांदी का रेट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें