Gold Silver Price Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। सोने का भाव बुलियन मार्केट में 53000 रुपये के ऊपर चला गया है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का रेट 417 रुपये चढ़ गया। कल सोने का भाव 52,622 रुपये पर बंद हुआ था। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 53,039 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 52,622 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 417 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 52,827 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 48,584 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 39,779 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 31,028 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 69,025 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 67,833 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 1,192 रुपये की तेजी आई।
53000 रुपये को पार कर गया सोने का रेट