विज्डमट्री (WisdomTree) की मैक्रोइकोनॉमिक रिसर्च इकाई में रिसर्च डायरेक्टर अनीका गुप्ता ने बताया, 'चांदी में तेजी की एक प्रमुख वजह सोना भी है, क्योंकि दोनों के बीच मजबूत संबंध है। चांदी में तेजी के साथ सोने-चांदी की कीमतों से जुड़ा अनुपात कम हुआ है। चांदी की बाकी मांग इंडस्ट्रियल सेक्टर पर आधारित है। गुप्ता के मुताबिक, सोलर पैनल जैसे प्रोडक्ट्स में चांदी की मांग पिछले साल के मुकाबले दोगुनी हो गई है। स्पॉट गोल्ड 0.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 2,668.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि कारोबार के दौरान 2,685.42 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर भी पहुंच गया था। दिसंबर डिलीवरी का अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.3 पर्सेंट बढ़कर 2,691.60 डॉलर पर पहुंच गया। इस बुलियन में 2024 में अब तक 29% से भी ज्यादा की बढ़ोतरी रही है।