Sovereign Gold Bonds: इस साल में आखिरी बार मोदी सरकार सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी मौका दे रही है। Sovereign Gold Bonds की इस साल की आखिरी सीरिज आज 29 नवंबर से खुल गई है और ये पांच दिनों तक चलेगी। इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 4,791 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिलेगी।
