क्रूड ऑयल की कीमतें घटने का नाम नहीं ले रही हैं। 21 अक्तूबर यानी बुधवार को ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चल रहा था। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव भी 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि क्रूड ऑयल, यूरोपीय नेचुरल गैस और एग्रीकल्चरल मार्केट्स में कीमतों में अगले साल भी तेजी जारी रह सकती है।
