Credit Cards

त्योहारों पर दालों के दाम ना बढ़े इसके लिए सरकार की जमाखोरों पर कार्रवाई करने की तैयारी

दिल्ली में 23 अगस्त 2022 को उड़द दाल का भाव 127 रुपए प्रति किलो पर नजर आ रहा था। जबकि 23 अगस्त 2021 को दिल्ली में उड़द दाल का भाव 114 रुपए प्रति किलो पर था

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
सरकार ने दाल कारोबारियों, व्यापारियों, मिलर्स और इंपोर्टर्स को स्टॉक घोषित करने का आदेश दिया है। अभी तक राज्यों में 62000 मेट्रिक टन का स्टॉक घोषित हुआ है

त्योहारों पर दालों के दाम ना बढ़े इसके लिए सरकार जमाखोरों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले सरकार ने व्यापारियों, मिलों और आयातकों को स्टॉक डिक्लेयर करने के लिए कहा था। व्यापारियों ने कितना स्टॉक डिक्लेयर किया है और सरकार आगे क्या कार्रवाई कर सकती है। इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता आसीम मनचंदा ने बताया कि दालें लगातार आम उपभोक्ताओं की जेबें काट रही हैं। तुअर और उड़द की दाल के दाम में बढ़ोतरी जारी है। 1 महीने में तुअर 6 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ है। वहीं, 1 महीने के उड़द के दाम 3 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं।

जमाखोरी पर सख्ती बढ़ाने की कवायद पर नजर डालें तो सरकार ने दाल कारोबारियों, व्यापारियों, मिलर्स और इंपोर्टर्स को स्टॉक घोषित करने का आदेश दिया है। अभी तक राज्यों में 62000 मेट्रिक टन का स्टॉक घोषित हुआ है। अभी तक सरकार के अनुमान से काफी कम स्टॉक घोषित हुआ है।

दालों का रिटेल भाव


दालों के रिटेल भाव पर नजर डालें इस समय तुअर दाल का भाव 110 रुपए प्रति किलो के आसपास दिख रहा है। वहीं 1 साल पहले इसका भाव 105 रुपए प्रति किलो के आसपास था। इस समय उड़द दाल का भाव 108 रुपए प्रति किलो के आसपास दिख रहा है। वहीं 1 साल पहले इसका भाव 105 रुपए प्रति किलो के आसपास था। इस समय मूंग दाल का भाव 103 रुपए प्रति किलो के आसपास दिख रहा है। वहीं 1 साल पहले इसका भाव 102 रुपए प्रति किलो के आसपास था। इस समय मसूर दाल का भाव 97 रुपए प्रति किलो के आसपास दिख रहा है। वहीं 1 साल पहले इसका भाव 96 रुपए प्रति किलो के आसपास था।

अमेरिका में इन्वेंटरी गिरने से क्रूड की कीमतों में आया उछाल, जानिए क्या है बाकी कमोडिटीज का हाल

दिल्ली में 23 अगस्त 2022 को तुअर दाल का भाव 117 रुपए प्रति किलो पर नजर आ रहा था। जबकि 23 अगस्त 2021 को दिल्ली में तुअर दाल का भाव 104 रुपए प्रति किलो पर था। इसी तरह मुंबई में 23 अगस्त 2022 को तुअर दाल का भाव 119 रुपए प्रति किलो पर नजर आ रहा था। जबकि 23 अगस्त 2021 को मुंबई में तुअर दाल का भाव 112 रुपए प्रति किलो पर था। कोलकाता में 23 अगस्त 2022 को तुअर दाल का भाव 124 रुपए प्रति किलो पर नजर आ रहा था। जबकि 23 अगस्त 2021 को कोलकाता में तुअर दाल का भाव 110 रुपए प्रति किलो पर था।

उड़द दाल के भाव पर नजर डालें तो दिल्ली में 23 अगस्त 2022 को उड़द दाल का भाव 127 रुपए प्रति किलो पर नजर आ रहा था। जबकि 23 अगस्त 2021 को दिल्ली में उड़द दाल का भाव 114 रुपए प्रति किलो पर था। इसी तरह मुंबई में 23 अगस्त 2022 को उड़द दाल का भाव 122 रुपए प्रति किलो पर नजर आ रहा था। जबकि 23 अगस्त 2021 को मुंबई में उड़द दाल का भाव 118 रुपए प्रति किलो पर था। कोलकाता में 23 अगस्त 2022 को उड़द दाल का भाव 108 रुपए प्रति किलो पर नजर आ रहा था। जबकि 23 अगस्त 2021 को कोलकाता में उड़द दाल का भाव 95 रुपए प्रति किलो पर था। चेन्नई में 23 अगस्त 2022 को उड़द दाल का भाव 125 रुपए प्रति किलो पर नजर आ रहा था। जबकि 23 अगस्त 2021 को कोलकाता में उड़द दाल का भाव 113 रुपए प्रति किलो पर था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।