सरकार दालों की जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त रवैया अपनाने जा रही है। विशेष रूप से तुअर और उड़द दालों की जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने आदेश जारी किया है। सरकार ने तुअर और उड़द पर इंपोर्टर्स को आदेश दिया है। अपने आदेश में सरकार ने सीधे शब्दों में कहा है कि इंपोर्टर्स इंपोर्ट किए हुए तुअर और उड़द के स्टॉक को 30 दिनों से ज्यादा अपने पास न रखें। इसके साथ ही राज्यों से भी कहा कि वो इंपोर्टर्स को स्टॉक एडवाइजरी के नियमों का भी पालन करने को कहें। पिछले कुछ दिनों से उड़द और तुअर के दालों की कीमतें बढ़ती हुई देखी गई हैं। इसके चलते सरकार की तरफ ये हिदायत जारी की गई है।
