Get App

Commodity Market: मांग में गिरावट से ग्वार की कीमतों पर बना दबाव, जानें आज किन कमोडिटी में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

Commodity Market: ग्वार बाजार एक दिन तेजी और एक दिन गिरावट के साथ कामकाज करता नजर आया। मांग में गिरावट से ग्वार की कीमतों पर दबाव बना। ग्वार गम, सीड में करीब 1% की गिरावट देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 4:36 PM
Commodity Market: मांग में गिरावट से ग्वार की कीमतों पर बना दबाव, जानें आज किन कमोडिटी में दिखी सबसे ज्यादा हलचल
मार्च में अब ग्वार गम का दाम 1% चढ़ चुका है। जनवरी और फरवरी दोनों के दाम गिरे थे। 2 महीनों में ग्वार गम करीब 14% गिर चुका है।

Commodity Market: ग्वार बाजार एक दिन तेजी और एक दिन गिरावट के साथ कामकाज करता नजर आया। मांग में गिरावट से ग्वार की कीमतों पर दबाव बना। ग्वार गम, सीड में करीब 1% की गिरावट देखने को मिली। ग्वार सीड का भाव 5500 के नीचे फिसला जबकि ग्वार गम का भाव 10100 के नीचे फिसला। कल कीमतों में करीब 5% की तेजी आई थी।

मार्च में अब ग्वार गम का दाम 1% चढ़ चुका है। जनवरी और फरवरी दोनों के दाम गिरे थे। 2 महीनों में ग्वार गम करीब 14% गिर चुका है। जबकि 2 महीनों में ग्वार सीड करीब 11% गिर चुका है ।

ग्वार गम का एक्सपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2019-20 में 456.93

मिलियन डॉलर पर रहा था। जबकि 2020-21 में 262.98 मिलियन डॉलर, 2021-22 में 446.76 मिलियन डॉलर, 2022-23 में 617.13 मिलियन डॉलर, 2023-24 में 541.64 मिलियन डॉलर और 2024-25 में 568.98 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें