LPG Subsidy: खुशखबरी! एक बार फिर शुरू हुई गैस सिलेंडर की सब्सिडी, तुरंत ऐसे चेक करें बैलेंस

LPG Subsidy: रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है।

अपडेटेड Nov 23, 2021 पर 6:07 PM
lpgFB

 

LPG Subsidy: रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अब रसोई गैस (LPG Gas Cylinder Subsidy) की सब्सिडी पाने वालों के खाते में गैस सब्सिडी आने लगी है। हालांकि, पहले भी लोगों को सब्सिडी मिल रही थी लेकिन कई लोग सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायत कर रहे थे। ऐसी शिकायत करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है कि सब्सिडी मिल रही है।

सब्सिडी को लेकर थी परेशानी


एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी के रूप में मिल रहे हैं। कई लोगों को कन्फ्यूजन था कि उन्हें कितने पैसे सब्सिडी में मिलते हैं। सब्सिडी में लोगों को 79.26 रुपये मिल रहे हैं जबकि कुछ को 158.52 रुपये या 237.78 रुपये मिलती है। लेकिन आप इस तरीके से जान सकते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी के कितने पैसे आए।

घर बैठे चेक करें आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं

सबसे पहले आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट https://cx.indianoil.in/ पर विजिट करना होगा।

- अब आपको Subsidy Status और Proceed पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको Subsidy Related (PAHAL) के ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर आपको Subsidy Not Received पर क्लिक करना है।

- आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और LPG ID दर्ज करनी है।

- इसके बाद इसे वेरिफाई करें और सब्मिट कर दें।

- इसके बाद आपको पूरी जानकारी सामने मिल जाएगी।

सब्सिडी ना मिलने का कारण

अगर आपको सब्सिडी ना मिल रही हो तो इसका बडा कारण LPG आईडी का अकाउंट नंबर से न जुड़ना होता है। इसके लिए आप अपने नजदीकी डिस्ट्रिब्यूटर से संपर्क करें और अपनी समस्या उसे बताएं। वहीं टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके भी आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

किन लोगों को मिलती है सब्सिडी

राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग-अलग तय है, जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें सब्सिडी नहीं दी जाती है। 10 लाख रुपये की यह सालाना इनकम पति और पत्नी दोनों की कमाई को मिलाकर होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।