Mentha Oil Price Today: मेंथा ऑयल में गिरावट जारी, अगस्त तक इंतजार करें निवेशक, मिल सकता है मोटा मुनाफा

मेंथा ऑयल के प्राइस में अगस्त महीने में सुधार आ सकता है। अभी मेंथा ऑयल के रेट में काफी करेक्शन आ चुका है

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement
मेंथा ऑयल की कीमतों में आई गिरावट।

Mentha Oil Price Today 22 July 2022: मेंथा ऑयल के रेट में पिछले काफी दिनों से गिरावट जारी है। आज मेंथा ऑयल रेट सुबह हरे निशान पर खुला और 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गया। अब मेंथा ऑयल 3.30 रुपये गिरकर 998 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

SMC ग्लोबल की कमोडिटी एक्सपर्ट वंदना भारती ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि मेंथा ऑयल के प्राइस में अगस्त महीने में सुधार आ सकता है। अभी मेंथा ऑयल के रेट में काफी करेक्शन आ चुका है। भारती ने बताया कि इस साल देश में मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन 30 से 40 फीसदी तक कम हुआ है। अगस्त महीने में मेंथा ऑयल के रेट में रिबाउंड होगा और यह 1,120 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,150 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि मेंथा ऑयल का रेट करेक्शन के समय 950 रुपये तक भी आया है।


क्या करें निवेशक?

निवेशको ने जिन्होंने मेंथा ऑयल में निवेश किया है उन्हें अगस्त के अंत तक रूकना चाहिए। हालांकि, अगर बीते छह मीने की बात करते मेंथा ऑयल का रेट 950 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम के रेंन्ज में MCX कारोबार करता नजर आया है।

आज मेंथा ऑयल के रेट में आई तेजी। आज मेंथा ऑयल के रेट में आई तेजी।

भारत में यहां होता है मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन

मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन उत्तर प्रदेश के संभल, रामपुर, चंदौसी, बाराबंकी, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर जिलों में होता है। इनमें से भी चंदौसी, संभल, बाराबंकी मेंथा ऑयल के बड़े बाजारों में से एक है।

मेंथा ऑयल का बीते दिनों का औसत रेट

21 जुलाई – 1,006 रुपये प्रति किलोग्राम

20 जुलाई - 1008 रुपए प्रति किलोग्राम

19 जुलाई - 1007.80 रुपए प्रति किलोग्राम

18 जुलाई - 1000 रुपए प्रति किलोग्राम

12 जुलाई - 1004.70 रुपए प्रति किलोग्राम

11 जुलाई - 1008 रुपए प्रति किलोग्राम

8 जुलाई - 1019.50 रुपए प्रति किलोग्राम

7 जुलाई - 1024.10 रुपए प्रति किलोग्राम

5 जुलाई - 1012.50 रुपए प्रति किलोग्राम

24 जून - 1017.90 रुपए प्रति किलोग्राम

11 मई - 1122.40 रुपए प्रति किलोग्राम

1 अप्रैल - 1100 रुपए प्रति किलोग्राम

Share Market Live: सेंसेक्स में बढ़त, निफ्टी 16650 के आसपास, ऑटो , बैंक शेयरों में तेजी , आईटी फिसले

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।