Closing Bell: सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 16700 के पार हुआ बंद, आईटी शेयर फिसले - share market live sensex nifty nse bse rbl bank jsw energy july 22 live news | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

JULY 22, 2022/ 3:43 PM

Closing Bell: सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 16700 के पार हुआ बंद, आईटी शेयर फिसले

StocK Market Today Live: UPL, Kotak Mahindra Bank, Nestle India, Hindalco Industries, M&M निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Infosys, ONGC, L&T और Apollo Hospitals टॉप लूजर हैं

Story continues below Advertisement

Closing Bell- बाजार ने तेजी का सिक्सर लगाया है। सेंसेक्स, निफ्टी 7 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग, फाइनेंस शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। ऑटो, रियल्टी, FMCG शेयरों में बढ़त देखने को मिलेगी। IT, एनर्जी, फार्मा शेयरों पर दबाव रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 390.28 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 56,072.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 114.20 अंक यानी 0.69 फीसदी की बढ

Stock Market Live
JULY 22, 20223:36 PM IST
Closing Bell- बाजार ने तेजी का सिक्सर लगाया है। सेंसेक्स, निफ्टी 7 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग, फाइनेंस शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। ऑटो, रियल्टी, FMCG शेयरों में बढ़त देखने को मिलेगी। IT, एनर्जी, फार्मा शेयरों पर दबाव रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 390.28 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 56,072.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 114.20 अंक यानी 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 16719.85 के स्तर पर बंद हुआ।
JULY 22, 20223:22 PM IST

आरबीआई ने रुपये के लिए नहीं तय किया कोई खास लेवल लेकिन उतार-चढ़ाव पर नियत्रंण के लिए हैं मुस्तैद : शक्तिकांत दास

आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांता दास ने आज आए अपने बयान में कहा है कि सेंट्रल बैंक रुपये के लिए कोई खास लेवल नहीं तय कर रखा है लेकिन हम भारतीय करेंसी में होने वाले उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए मुस्तैद है। शक्तिकांता ने यह बातें मुंबई में हुए एक बैंकिंग इवेंट के दौरान कही।उन्होंने आगे कहा कि रुपये के लिए हमने अपने दिमाग में कोई खास लेवल नहीं तय कर रखा है। हम इसके क्रमिक विकास को पक्का करना चाहते हैं लेकिन रुपये में किसी असामान्य उतार-चढ़ाव के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने आगे कहा कि हम बाजार में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए डॉलर की सप्लाई कर रहे हैं और जब भी रुपया वोलेटाइल होगा बाजार में हस्तक्षेप करेंगे ।उन्होंने इस बात की और संकेत किया है कि एक्सटर्नल बॉरोइंग का अनहेज्ड हिस्सा बाजार के अनुमान से काफी कम है। इस समय डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर नजर आ रहा है और यह डॉलर के मुकाबले 80 के नीचे भी चला गया है। इस साल अब तक डॉलर के मुकाबले रुपये में 7 फीसदी की कमजोरी आई है। हालांकि आरबीआई के हस्तक्षेप से हाल के कारोबारी सत्रों में रुपये की गिरावट थोड़ा थमी है।

JULY 22, 20223:11 PM IST

Gold Silver Price Today 22 July: कल 24 कैरेट का भाव 50,000 रुपये के नीचे रहने के बाद आज इसमें तेजी आई और दाम फिर 50,500 के ऊपर पहुंच गए। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,677 रुपये पर खुला और इसमें 705 रुपये की तेजी देखने को मिली। चांदी भी 55,085 रुपये पर खुली और इसमें 1,178 रुपये से अधिक की तेजी देखने को मिली। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,677 रुपये पर खुला। कल सर्राफा बाजार में सोने का दाम 49,972 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 705 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,474 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,420 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,008 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,646 रुपये रहा।

JULY 22, 20222:21 PM IST

Crude Oil में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Crude Oil में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट का रुख है। यह इस साल क्रूड में गिरावट का सबसे लंबा दौर है। अमेरिकी में गैसोलीन की कमजोर मांग और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती (Global Slowdown) का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर पड़ रहा है। शुक्रवार (22 जुलाई) को ब्रेंट क्रूड का प्राइस 102-103 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था। इस साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यह 123 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। सवाल है कि क्या क्रूड में गिरावट के बाद इंडिया में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटेंगी?

ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमतों में इस हफ्ते 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। इसमें पूरे हफ्ते 10 डॉलर की रेंज में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिका में गैसोलीन फ्यूचर्स में लगातार चौथे हफ्ते गिरावट देखने को मिली। बताया जाता है कि एक तरफ इसका स्टॉक बढ़ रहा है, दूसरी तरफ इसकी डिमांड घट रही है। अमेरिका में पेट्रोल पंपों पर गैसोलीन की औसत कीमत में बुधवार को लगातार 37वें दिन गिरावट आई।

JULY 22, 20222:01 PM IST

SPECIALTY CHEM BIZ। MPP4 के नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर फोकस है। 12-18 महीने में यूनिट पर बड़े निवेश की योजना है। कंपनी का कहना है कि Fluorochemicals सेगमेंट में ग्रोथ बने रहने की उम्मीद है। कच्चे माल की कीमतों में गिरावट का Q2 पर असर संभव है।

JULY 22, 20221:58 PM IST

Yes Bank में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं कार्लाइल और एडवेंट, जानिए कितने में होगी डील

यस बैंक को जल्द बड़े इनवेस्टर्स मिल सकते हैं। प्राइवेट इक्विटी फर्म Carlyle और Advent यस बैंक में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। यह डील करीब 1 अरब डॉलर में हो सकती है। यस बैंक को पूंजी की जरूरत है। वह लंबे समय से हिस्सेदारी बेचकर पूंजी जुटाने की कोशिश कर रहा है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यस बैंक अपना डूबा कर्ज JC Flowers Asset Reconstruction Company को बेचने जा रहा है। यस बैंक के बोर्ड में भी बदलाव की खबर है। इससे प्राइवेट इक्विटी फर्मों की दिलचस्पी यस बैंक में बढ़ी है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्लाइल और एडवेंट के टॉप लेवल के अधिकारियों ने इस हफ्ते यस बैंक और एसबीआई के सीनियर मैनेजमेंट से बातचीत की है। एसबीआई की यस बैंक में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। बताया जाता है कि इस बारे में RBI के अधिकारियों से भी बातचीत हुई है।

JULY 22, 20221:40 PM IST

SBI Securities के सुदीप शाह की बाजार पर राय

सुदीप शाह ने कहा कि बाजार में अच्छा मूव नजर आ रहा है। इसमें 16400 16500 के बीच सपोर्ट जोन बनता हुआ दिखाई दे रहा है। निफ्टी में कोई डिप आये तो उसमें खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निफ्टी में आज हमारी बुलिश राय है। इसमें 16660 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाकर लॉन्ग पोजीशन बनानी चाहिए। इसमें 16800 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।सुदीप ने कहा कि इस स्टॉक में अच्छा मूव देखने को मिल सकता है। इसलिए ज्युबिलेंट फूड के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में जुलाई सीरीज की 580 के स्ट्राइक वाली कॉल 14.20 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 20 से 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें 7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

JULY 22, 20221:20 PM IST

एक स्टॉक स्प्लिट के बाद रॉकेट बना Hindustan Foods का शेयर, हिट किया नया हाई

Hindustan Foods के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इंट्राडे में आज यह शेयर 15 फीसदी तक की तेजी दिखाता नजर आया है। फिलहाल एनएसई पर यह स्टॉक 1.15 बजे के आसपास 35.20 रुपये 7.10 फीसदीकी बढ़त के साथ 531 के आसपास नजर आ रहा था।

2 कारोबारी सत्रों में यह शेयर करीब 37 फीसद भागा है। आज यह स्टॉक 508.00 रुपये पर खुला था जबकि यह गुरुवार के कारोबार में 495.75 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक का 52 वीक हाई 568.80 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 324.53 रुपये पर है। स्टॉक का दिन का हाई 568.80 रुपये पर है जबकि इसका दिन का लो 508.00 रुपये पर है।

पिछले 1 महीने में यह स्टॉक करीब 53 फीसदी भागा है जबकि इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स में सिर्फ 7.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

JULY 22, 20221:02 PM IST

Mentha Oil Price Today: मेंथा ऑयल में गिरावट जारी, अगस्त तक इंतजार करें निवेशक, मिल सकता है मोटा मुनाफा

मेंथा ऑयल के रेट में पिछले काफी दिनों से गिरावट जारी है। आज मेंथा ऑयल रेट सुबह हरे निशान पर खुला और 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गया। अब मेंथा ऑयल 3.30 रुपये गिरकर 998 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

SMC ग्लोबल की कमोडिटी एक्सपर्ट वंदना भारती ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि मेंथा ऑयल के प्राइस में अगस्त महीने में सुधार आ सकता है। अभी मेंथा ऑयल के रेट में काफी करेक्शन आ चुका है। भारती ने बताया कि इस साल देश में मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन 30 से 40 फीसदी तक कम हुआ है। अगस्त महीने में मेंथा ऑयल के रेट में रिबाउंड होगा और यह 1,120 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,150 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि मेंथा ऑयल का रेट करेक्शन के समय 950 रुपये तक भी आया है।

निवेशको ने जिन्होंने मेंथा ऑयल में निवेश किया है उन्हें अगस्त के अंत तक रूकना चाहिए। हालांकि, अगर बीते छह मीने की बात करते मेंथा ऑयल का रेट 950 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम के रेंन्ज में MCX कारोबार करता नजर आया है।

JULY 22, 202212:56 PM IST

Daily Voice : सितंबर से कम होने लगेगी महंगाई, एक्सपोर्ट से जुड़े शेयरों में होगी जोरदार कमाई

स्टैंडर्ड चार्टर्ड सिक्योरिटीज (Standard Chartered Securities (India)) के मितेश दलाल का पक्का विश्वास है कि बाजार इकोनॉमी के बॉटम आउट होने के पहले ही एक बार फिर नीचे से तेजी दिखाना शुरु कर देगा। उनका यह भी कहना है कि सितंबर के महंगाई सालाना आधार पर कम होती नजर आनी शुरु हो जाएगी। हालांकि तिमाही आधार पर महंगाई में पहले से भी कमी आनी शुरु हो गई है।

महंगाई कम होने के साथ ही केंद्रीय बैंक मंदी के डर से निपटने , ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार कम करता दिखेगा। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि मंदी का डर बाजार की अगली तेजी में सपोर्ट का काम करेगा। बतातें चलें कि मितेश दलाल को फाइनेंशियल मार्केट में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है और यह पिछले 13 साल से स्टैंडर्ड चार्टर्ड सिक्योरिटीज के लिए काम कर रहे है। मितेश दलाल फार्मा और टेलीकॉम सेक्टर 'overweight' नजरिए रखते है। मनीकंटर्रोल से हुई अपनी बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआई एक बार फिर भारतीय बाजार का रुख करते है तो लॉर्जकैप स्टॉक्स को ग्लोबल ETF फ्लो का सबसे ज्यादा फायदा मिलता नजर आएगा। भारतीय बाजार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस समय महंगाई, बढ़ती ब्याज दरें, बढ़ता वित्तीय घाटा , रुपये की कमजोरी सबसे बड़ी चुनौतियां नजर आ रही है। हालांकि कमोडिटी और कच्चे तेल की गिरावट से कुछ सपोर्ट मिल रहा है।

JULY 22, 202212:19 PM IST

MORGAN STANLEY की CYIENT पर निवेश राय

MORGAN STANLEY ने CYIENT पर निवेश राय व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस स्टॉक पर अंडरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 680 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि आय अनुमान के मुताबिक रही जबकि कंपनी की मार्जिन उम्मीद से कम रही है। कंपनी की EBIT Margin 11.9% के अनुमान के मुकाबले 11.5% मार्जिन रही

JULY 22, 202212:03 PM IST

HDFC AMC Share: फंड मैनेजर प्रशांत जैन के इस्तीफे की खबर से HDFC AMC के शेयर 3% तक टूटे

HDFC AMC के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) यानि फंड मैनेजर प्रशांत जैन ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले 28 साल से HDFC AMC का फंड मैनेज कर रहे थे। इस खबर के बाद HDFC AMC के शेयरों में बिकवाली देखी गई। एक समय HDFC AMC के शेयर 3% तक गिर गए थे। हालांकि बाद में थोड़ा सुधार नजर आया। सुबह 11.41 पर HDFC AMC के शेयर 1.48% नीचे 1896.65 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। खबर है कि वह अपनी इनवेस्टमेंट कंपनी शुरू कर सकते हैं

JULY 22, 202211:34 AM IST

इंडिया के सबसे बड़े फंड मैनेजर प्रशांत जैन HDFC AMC से देंगे इस्तीफा

इंडिया के सबसे बड़े फंड मैनेजरों में शामिल प्रशांत जैन ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। वह HDFC AMC के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर हैं। वह पिछले 28 साल से एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवान्टेज फंड का प्रबंधन कर रहे हैं। बतौर सीआईओ उन पर एचडीएफसी एएमसी के कुल 4.12 लाख करोड़ एसेट के प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

जैन खुद एचडीएफसी एएमसी की चार इक्विटी स्कीमों का प्रबंधन करते हैं। इनका कुल एयूएम एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। फंड प्रबंधन का जैन का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनके प्रबंधन वाली कई स्कीमों ने इनवेस्टर्स को मालामाल किया है।

जैन ने आईआईटी-कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आईआईएम-बैंगलोर से एमबीए किया है। उन्होंने SBI Caps से अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद वह 20th Century Mutual Fund चले गए। इसे 2003 में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने खरीद लिया।

JULY 22, 202211:17 AM IST

आज के तीन बॉय कॉल जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

Bharat Electronics: Buy | LTP: Rs 268.7 | भारत इलेक्ट्रिकल्स में 235 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 318 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 18 फीसदी की रिटर्न मिल सकता है।

State Bank of India: Buy | LTP: Rs 512 | एसबीआई में 474 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 624 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 22 फीसदी की रिटर्न मिल सकता है।

Larsen & Toubro: Buy | LTP: Rs 1,765 | एलएंडटी में 1630 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 2078 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 18 फीसदी की रिटर्न मिल सकता है।

JULY 22, 202210:55 AM IST

डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे टूटा, जानिए क्या हैं करेट भाव

आज ओपनिंग ट्रेड में डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे टूटकर 79.92 तक जाता दिखा। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में आई बढ़त ने रुपये पर निगेटिव असर डाला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 79.90 के स्तर पर खुला है और 7 पैसे कमजोर होकर 79.72 तक जाता नजर आया है।

गौरतलब है कि गुरुवार को रुपया 80.06 के अपने ऑल टाइम लो से रिकवर होकर 20 पैसे की बढ़त के साथ 79.85 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में रुपये को कच्चे तेल के भाव में आई नरमी और विदेशी फंडों की खरीद से सहारा मिला था। इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 106.92 के स्तर पर नजर आ रहा है।

JULY 22, 202210:43 AM IST

Cryptocurrency Price Today: आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार में सुधार नजर आया। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन एक फीसदी की बढ़त के साथ 22,926 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। बिटकॉइन में हाल में रिकवरी आई और ये 24,000 डॉलर के स्तर को पार कर गया। हालांकि, बीते 2 दिनों में इसमें बिकवाली नजर आई। बिटकॉइन अपने उच्चतम स्तर से 50 फीसदी पीछे है।

JULY 22, 202210:05 AM IST

MORGAN STANLEY की SRF पर राय

MORGAN STANLEY ने SRF पर राय देते हुए ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,757 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का कोर प्रॉफिट अनुमान से 10% ज्यादा है। केमिकल पर मजबूत आउटलुक नजर आया है लेकिन टेक्सटाइल में घरेलू डिमांड सुस्त देखने को मिली है।

JULY 22, 20229:51 AM IST

CREDIT SUISSE की RBL BANK पर राय

CREDIT SUISSE ने RBL BANK पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 95 रुपये से घटाकर 86 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एसेट क्वालिटी में सुधार नजर आया है। हालांकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट में कमजोरी भी नजर आई है। बैंक के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। इसके आगे कंपनी को ग्रोथ में रिकवरी की उम्मीद है।

JULY 22, 20229:29 AM IST

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले दो महीने से कीमतें स्थिर बनी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं।महाराष्ट्र सरकार ने वैट बीते हफ्ते कम किया था। मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 111.35 से घटकर 106.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 97.28 से 94.28 रुपये हो गई है। महाराष्ट्र के अलावा किसी अन्य राज्य में रेट कम नहीं हुए।

JULY 22, 20229:23 AM IST

Market open: बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है । 09:16 बजे के आसपास सेंसेक्स 248.37 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 55930.32 के स्तर पर नजर आ रहा है । वहीं निफ्टी 74.10 अंक यानी 0.45 फीसदी की मजबूती के साथ 16679.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।

JULY 22, 20229:08 AM IST

22 जुलाई को आने वाले नतीजे

Reliance Industries, UltraTech Cement, JSW Steel, HDFC Asset Management Company, Bandhan Bank, Coforge, Crompton Greaves Consumer Electricals, Finolex Industries, Andhra Cements, Atul, Bharat Gears, Gokaldas Exports, Greenpanel Industries, HFCL, Huhtamaki India, Mahindra CIE Automotive, Meghmani Organics, Sigachi Industries, Supreme Petrochem, Tinplate Company of India, Ugro Capital ओर Zenotech Laboratories के नतीजे आज यानी 22 जुलाई को आएंगे।

JULY 22, 20229:07 AM IST

Market at pre-open: प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली। 09: 04 बजे के आसपास सेंसेक्स 149 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 55830.95 के स्तर पर नजर आ रहा है । वहीं निफ्टी 40.90 अंक यानी 0.25 फीसदी की मजबूती के साथ 16646.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

JULY 22, 20228:54 AM IST

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

22 जुलाई को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में है। इनमें RBL Bank और Delta Corp के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

JULY 22, 20228:49 AM IST

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16517 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16429 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16660 फिर 16715 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35948 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35696 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36393 फिर 36584 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

JULY 22, 20228:41 AM IST

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि गुरूवार को निफ्टी 16,520 के आसपास स्थिति 200-days EMA के अहम रजिस्टेंसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। 16,360-16,490 के आसपास 20 जुलाई को बना निफ्टी का ओपनिंग अपसाइड गैप इसके बनने के दो दिन बाद भी कायम है। गैप थ्योरी के मुताबिक अगर ये गैप अगले कुछ कारोबारी सत्रों में भर नहीं पाता तब इसको अक बुलिश रनअवे गैप माना जा सकता है। इसका मतबल ये भी हो सकता है कि बाजार इस समय ट्रेंड के बीचो-बीच है।

नागराज शेट्टी की राय है कि हाल के ओपनिंग अपसाइड गैप और बुधवार के स्मॉल निगेटिव कैंडल की उपेक्षा बाजार में शॉर्ट टर्म में सकने वाली एक और तेजी का संकेत है। निफ्टी के लिए अब ऊपर की तरफ अगला रजिस्टेंस 16,800 पर नजर आ रहा है। वहीं, इसके लिए नीचे की तरफ 16,480 पर सपोर्ट है।

JULY 22, 20228:39 AM IST

कल कैसी रही बाजार की चाल

21 जुलाई 2022 को बाजार की लगाम बुल्स के हाथों में रही। बाजार में कल लगातार 5वें दिन तेजी रही। बाजार कल करीब 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा था। निफ्टी में जून के 52 वीक लो से अब तक 9 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। कल के कारोबार में फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर भागते नजर आए थे। बीएसई सेंसेक्स 284 अंक बढ़कर 55682 के स्तर पर और Nifty 84.5 अंकों की बढ़त के साथ 16605 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया जो बुलिश इंगल्फिंग पैटर्न फार्मेशन जैसा नजर आ रहा है।

JULY 22, 20228:38 AM IST

SRF के अच्छे नतीजे, मुनाफा 54% बढ़ा

SRF ने पहली तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए है। मुनाफा 54% बढ़कर 608 करोड़ हुआ है। रेवेन्यू में भी 44% का उछाल देखने को मिला है। हालांकि मार्जिन में अनुमान से थोड़ी कम बढ़त रही है।

JULY 22, 20228:33 AM IST

आज अल्ट्राटेक, JSW स्टील के नतीजे

पहली तिमाही में JSW स्टील के प्रॉफिट में 78% की गिरावट मुमकिन है। अल्ट्राटेक के मुनाफे पर भी दबाव दिख सकता है। निफ्टी की ये दोनों कंपनियां आज नतीजे पेश करेंगी ।

JULY 22, 20228:33 AM IST

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहा है। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है। एशिया में MIXED कारोबार हो रहा है। लेकिन US FUTURES पर दबाव देखने को मिला है। कल लगातार तीसरे दिन अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे।

JULY 22, 20228:33 AM IST

Stock Market Today Live- सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।