Get App

Mentha Oil Price Today: मेंथा ऑयल के रेट में तेजी जारी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मेंथा ऑयल के रेट आज MCX पर 1,003 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान मेंथा की कीमत 1,005 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2022 पर 5:28 PM
Mentha Oil Price Today: मेंथा ऑयल के रेट में तेजी जारी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
अगस्त महीने में मेंथा ऑयल के रेट में रिबाउंड होगा।

Mentha Oil Price Today 27 July 2022: मेंथा ऑयल के रेट आज MCX पर 1,003 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान मेंथा की कीमत 1,005 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई थी लेकिन फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

SMC ग्लोबल की कमोडिटी एक्सपर्ट वंदना भारती ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि मेंथा ऑयल के रेट में करेक्शन आ चुका है और अब इसमें तेजी नजर आएगी। उन्होंने कहा की जैसा मैंने पहले भी बताया है कि अगस्त महीने में मेंथा ऑयल के रेट में रिबाउंड होगा और यह 1,120 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,150 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकता है। साथ ही उन्होंने 920 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने के लिए भी कहा है।

आज 1000 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊपर बंद हुआ मेंथा ऑयल का रेट।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें