रूस और कनाडा को पछाड़ दुनिया के इस छोटे से देश ने किया कमाल, हर जगह बिकता है यहां का सरसों तेल

2023 में नेपाल ने लगभग 2,08,542 टन सरसों का उत्पादन किया। हालांकि नेपाल आकार में छोटा देश है, लेकिन उसके निचले इलाके (तराई क्षेत्र) में बड़े पैमाने पर सरसों की खेती होती है। साथ ही, सरसों के तेल का पारंपरिक उपयोग भी वहां बहुत ज्यादा होता है। यही कारण है कि नेपाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर है

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 8:32 PM
Story continues below Advertisement
नेपाल का तराई इलाका सरसों की खेती के लिए बहुत उपयुक्त है

भारत-नेपाल समेत दुनिया के कई देशों सरसों के तेल का काफी इस्तेमाल किया जाता है। इन देशों में सरसों तेल से खाना पकाया जाता है। सरसों हमारी सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक होती है। हालांकि बहुत कम ही लोग जानते हैं कि दुनियाभर में सरसों की सबसे ज्यादा आपूर्ति एक छोटा सा देश करता है। बता दें कि नेपाल अब दुनिया में सबसे ज्यादा सरसों पैदा करने वाला देश बन गया है। साल 2023 में, नेपाल ने दुनिया के कुल सरसों उत्पादन का लगभग 22 से 27% हिस्सा अकेले ही उत्पादन किया।

नेपाल बना नंबर-1

नेपाल का तराई इलाका सरसों की खेती के लिए बहुत उपयुक्त है। वहां की ठंडी सर्दियां, उपजाऊ मिट्टी और स्थानीय खानपान में सरसों के तेल का ज्यादा उपयोग इसकी खेती को बढ़ावा देते हैं। यही वजह है कि नेपाल सरसों के आयात और निर्यात, दोनों में दुनिया के प्रमुख देशों में गिना जाता है। 2023 में नेपाल ने लगभग 2,08,542 टन सरसों का उत्पादन किया। हालांकि नेपाल आकार में छोटा देश है, लेकिन उसके निचले इलाके (तराई क्षेत्र) में बड़े पैमाने पर सरसों की खेती होती है। साथ ही, सरसों के तेल का पारंपरिक उपयोग भी वहां बहुत ज्यादा होता है। यही कारण है कि नेपाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। रूस और कनाडा, दोनों देशों में 1,70,000 टन से ज्यादा सरसों का पैदावार हुआ है और ये देश दूसरे स्थान पर हैं।


नेपाल

नेपाल 2023 में लगभग 2,08,542 टन सरसों का उत्पादन करके दुनिया में सबसे आगे रहा। यह दुनियाभर के कुल सरसों उत्पादन का 22% से ज्यादा हिस्सा है। सरसों नेपाल की एक मुख्य तिलहन फसल है, जो खासकर ठंड के मौसम (रबी सीजन) में उगाई जाती है। मधेश, लुंबिनी और कोशी जैसे प्रांतों में किसान हर साल 1,87,000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर सरसों की खेती करते हैं।

कनाडा

कनाडा ने लगभग 1,70,700 टन सरसों का उत्पादन किया और यह दुनिया में तीसरे नंबर पर है। हालांकि यह रूस से थोड़ा पीछे है, लेकिन कनाडा में सरसों की खेती का क्षेत्र सबसे बड़ा है, जो ज़्यादातर सस्केचेवान प्रांत में है। कनाडा में उगाई गई सरसों का इस्तेमाल सरसों के मसाले बनाने और निर्यात के लिए किया जाता है।

मलेशिया

मलेशिया ने 2023 में करीब 1,46,100 टन सरसों का उत्पादन किया। देश ने हाल के वर्षों में तिलहन की खेती बढ़ाई है और अब यह एशिया में एक बड़ा सरसों उत्पादक देश बनकर उभर रहा है।

यूक्रेन

यूक्रेन हर साल लगभग 77,000 टन सरसों का उत्पादन करता है। यूरोप में बढ़ती मांग के कारण यहाँ का सरसों उद्योग तेज़ी से बढ़ा है। यूक्रेन में उगाए गए सरसों के बीजों का इस्तेमाल सॉस, अचार और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

सरसों के बारे में एक दिलचस्प बात

  • सरसों के बीज की अलग-अलग किस्में होती हैं।
  • सरसों के बीज पीले, भूरे और काले रंग में मिलते हैं। इन तीनों का स्वाद, तेल की मात्रा और उपयोग अलग-अलग होता है।
  • पीले बीज स्वाद में हल्के होते हैं और आमतौर पर चटनी और सॉस में डाले जाते हैं।
  • काले बीज ज्यादा तीखे होते हैं और खासकर भारतीय खाने में खूब इस्तेमाल होते हैं।

नेपाली कल्चर में सरसों का तेल

नेपाल में सरसों का तेल सिर्फ खाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि मालिश, स्किन की देखभाल और पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल होता है। यहां का कोल्ड-प्रेस्ड सरसों का तेल अपनी तेज खुशबू और हेल्छ बेनफिट के लिए जाना जाता है।

कनाडा का इंटरनेशल ट्रेड

कनाडा दुनिया में सबसे ज्यादा सरसों के बीज बेचने वाला देश है। कनाडा यूरोप का सबसे ज्यादा सरसों बेचता है। कनाडा के बीजों से सरसों का पेस्ट बनाया जाता है - जैसे फ्रांस की मशहूर डिजॉन सरसों।

Gold Price Today: ट्रंप के टैरिफ के बाद सोने में तेजी, क्या सुरक्षित निवेश की होड़ में क्या कीमतों में फिर आएगा उछाल, जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 31, 2025 8:32 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।