Get App

LPG Cylinder Price: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत जारी, चेक करें अपने शहर का रेट

LPG Cylinder Price: पेट्रोल-डीजल की तरह रसोई गैस की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है। ऐसे में लोग उम्मीद कर रहे हैं कि कब घरेलू LPG सिलेंडर के दाम कम होंगे। जबकि, हाल ही में कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 06, 2026 पर 8:49 AM
LPG Cylinder Price: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत जारी, चेक करें अपने शहर का रेट
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत जारी

LPG Cylinder Price: पेट्रोल-डीजल की तरह रसोई गैस की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है। ऐसे में लोग उम्मीद कर रहे हैं कि कब घरेलू LPG सिलेंडर के दाम कम होंगे। जबकि, हाल ही में कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। फिलहाल दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और 19- किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2930 रुपये है। बता दें कि बीते 1 जुलाई को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी।

चेक करें अपने शहर का रेट

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 942.0 रुपये 2930.0 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये 2885.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3082.0 रुपये
चेन्नई 957.5 रुपये 3106.0 रुपये
चंडीगढ़ 951.5 रुपये 2954.5 रुपये
देहरादून 961.0 रुपये 2983.5 रुपये
हैदराबाद 934.0 रुपये 2052.5 रुपये
भुवनेश्वर 968.0 रुपये 3115.0 रुपये
तिरुवनंतपुरम  951.0 रुपये 2970.5 रुपये

कच्चे तेल की कीमत हुई कम

आज सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। होर्मुज (Strait of Hormuz) से होकर टैंकरों की आवाजाही में सुधार होने और OPEC+ के अगस्त से प्रोडक्शन बढ़ाने के फैसले के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत 72 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें