Get App

Pam Oil: इंटरनेशनल मार्केट में 5 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा पाम का भाव, पाम के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार

Pam Oil: इंटरनेशनल मार्केट में 5 हफ्तों की ऊंचाई पर भाव पहुंचा। सप्लाई में गिरावट से भाव 4100 रिंग्गित के पार निकला है। भारत से बढ़ती मांग से पाम ऑयल की कीमतों को भी सपोर्ट मिल रहा है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 2:36 PM
Pam Oil: इंटरनेशनल मार्केट में 5 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा पाम का भाव, पाम के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार
संदीप भान ने कहा कि इंडोनेशिया में 2026 में भी B40 को ही लागू रहेगा। इंडोनेशिया B50 को आगे के लिए टाल दिया है। जो बड़ी खबर है।

 Pam Oil:  इंटरनेशनल मार्केट में 5 हफ्तों की ऊंचाई पर भाव पहुंचा। सप्लाई में गिरावट से भाव 4100 रिंग्गित के पार निकला है। भारत से बढ़ती मांग से पाम ऑयल की कीमतों को भी सपोर्ट मिल रहा है।

बता दें कि दिसंबर में भारत का इंपोर्ट 8 महीनों में सबसे कम था। बाजार को चीन से भी मांग बढ़ने की उम्मीद है। 17 फरवरी 2026 को चीन लूनर न्यू ईयर मनाएगा। सोयाबीन में रिकवरी से भी कीमतों को सपोर्ट मिला। जनवरी में पाम का उत्पादन 18% रहा जबकि एक्सपोर्ट 8% बढ़ा है। 2025 में पाम ऑयल के दाम 6% गिरे थे।

पाम के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार

SD गुथरी इंटरनेशनल के संदीप भान ने कहा कि इंडोनेशिया में 2026 में भी B40 को ही लागू रहेगा। इंडोनेशिया B50 को आगे के लिए टाल दिया है। जो बड़ी खबर है। सभी खाने के तेलों में पाम सबसे सस्ता है। सोयाबीन ऑयल और पाम में 100 डॉलर का अंतर है। पाम का स्टॉक काफी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें