Credit Cards

Palm Oil Prices: 1 हफ्ते में करीब 8% चढ़े दाम, एक्सपर्ट्स से जानिए यहां से अब और कितनी आएंगी तेजी

Palm Oil Prices: पाम ऑयल की कीमतों में तेजी जारी है। मलेशिया में भाव फिर 5000 रिंग्गित के पार निकल गए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में तेजी जारी है। पाम ऑयल के दाम 2.5 सालों की ऊंचाई के करीब पहुंचे है। मलेशिया में दाम 5060 रिंग्गित प्रति टन के पार निकला है

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
2024 में अब तक पाम ऑयल के दाम 36% से ज्यादा चढ़े है। सप्लाई में गिरावट से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

Palm Oil Prices: पाम ऑयल की कीमतों में तेजी जारी है। मलेशिया में भाव फिर 5000 रिंग्गित के पार निकल गए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में तेजी जारी है। पाम ऑयल के दाम 2.5 सालों की ऊंचाई के करीब पहुंचे है। मलेशिया में दाम 5060 रिंग्गित प्रति टन के पार निकला है। पाम ऑयल के दाम 1 हफ्ते में करीब 8% चढ़ चुके हैं।

बता दें कि 2024 में अब तक पाम ऑयल के दाम 36% से ज्यादा चढ़े है। सप्लाई में गिरावट से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। पाम ऑयल की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1 महीने में इसकी कीमतों में 4 फीसदी का उछाल आया है। वहीं 1 साल में इसमें 32 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

सनविन ग्रुप के सीईओ संदीप बाजोरिया का कहना है कि पाम के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। 5500 रिंग्गित प्रति टन तक दाम जा सकते हैं। मलेशिया ने दिसंबर से एक्सपोर्ट टैक्स डिलीवरी $62 बढ़ाई है। 1 जनवरी से शुरू होने वाला इंडोनेशिया का B40 से भी पाम ऑयल पर असर दिखेगा। इस साल पाम का कम उत्पादन भी तेजी का कारण बना हुआ है।


उन्होंने आगे रहा कि सन फ्लावर के भाव $1220 -1320 तक का सपोर्ट मिल रहा है। सोयाबीन इंपोर्ट 3040 लाख टन है।

किसान फिर आंदोलन पर !

वहीं एक और बढ़ी खबर आई है। दिल्ली की तरफ मार्च की तैयारी में किसान जुटे है। 6 मार्च को पैदल मार्च की तैयारी में किसान है। नोएडा, ग्रोटर नोएडा के किसान दिल्ली आने को तैयार है। किसान मुआवजे और लाभ की मांग कर रहे हैं। किसान नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे, लाभ की मांग कर रहे है। किसानों से जुड़ी कई पार्टियों का किसानों को समर्थन मिल रहा है।

2024 में अब तक पाम ऑयल के दाम 36% से ज्यादा चढ़े है। सप्लाई में गिरावट से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।