Petrol Diesel Price: देश भर में इन दिनों पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी है। आज लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज डीजल के दाम में प्रति लीटर 35 पैसे की तगड़ी बढ़ोतरी की। पेट्रोल भी (Petrol Price) 30 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया गया।
