Get App

Petrol-Diesel Price: बजट के दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

नए साल से अब तक 10 किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2021 पर 9:49 AM
Petrol-Diesel Price: बजट के दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

Petrol-Diesel Price: डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज बजट के दिन शांति है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल 2.59 रुपये महंगा हो गया है। इसी तरह डीजल 2.61 रुपये महंगा हो चुका है। नए साल से अब तक 10 किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। इससे करीब सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अपने All Time High पर चले गए हैं। दिल्ली, मुंबई में पेट्रोल के दाम अपने हाई लेवल पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने पर इसके दाम करीब दो गुना हो जाते हैं। 

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 1 फरवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल कल के भाव 86.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल कल के भाव 76.48 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 92.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 83.30 रुपये प्रति लीटर हैं।  

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 87.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.08 रुपये प्रति लीटर हैं।   

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 88.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.71 रुपये प्रति लीटर हैं।    

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 89.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.10 रुपये प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें