Petrol-diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्या जल्द बढ़ सकती हैं? कई लोगों के मन में यह सवाल चल रहा है। इसकी वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में आया नया उछाल है। फिर से क्रूड ऑयल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गया है। इससे सरकार पर दबाव बढ़ गया है। सरकारी ऑयल कंपनियों को बीते 70 दिनों से रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
