Get App

Petrol Diesel Price Today: देश के इस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें रेट

देश में अभी सबसे महंगा पेट्रोल गंगानगर में 112.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2021 पर 8:31 AM
Petrol Diesel Price Today: देश के इस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें रेट
पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के रेट के लिहाज से आज राहत भरा शुक्रवार रहा। 10 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं। देश में अभी सबसे महंगा पेट्रोल गंगानगर में 112.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये प्रति लीटर के भाव से पोर्टब्लेयर में बिक रहा है। जानें आपके शहर में क्या रहा हाल..

ये रहा पेट्रोल और डीजल का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें