Get App

Tips Music Share Price: बंपर खरीद से 11% तक भागा शेयर, बायबैक की तैयारी में कंपनी; 22 जुलाई को लग सकती है मोहर

Tips Music Share Price: टिप्स म्यूजिक, एक म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और फिल्म प्रोडक्शन, प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। इससे पहले कंपनी साल 2024, 2023 और 2020 में बायबैक कर चुकी है। जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 64.15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 4:38 PM
Tips Music Share Price: बंपर खरीद से 11% तक भागा शेयर, बायबैक की तैयारी में कंपनी; 22 जुलाई को लग सकती है मोहर
Tips Music का बोर्ड 22 जुलाई को मीटिंग करने वाला है।

एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन इंडस्ट्री की कंपनी टिप्स म्यूजिक के शेयरहोल्डर 20 जुलाई को अच्छे मुनाफे में हैं। शेयर की कीमत दिन में पिछली क्लोजिंग से लगभग 11 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर ने 52 सप्ताह का नया हाई 740.50 रुपये क्रिएट किया। बाद में लगभग 6.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 712 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 9100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी शेयर बायबैक करने की तैयारी में है। टिप्स म्यूजिक का बोर्ड 22 जुलाई को मीटिंग करने वाला है।

इस मीटिंग में अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजों पर चर्चा की जाएगी और उन्हें मंजूरी दी जाएगी। साथ ही शेयर बायबैक का प्रपोजल भी रखा जाएगा। बायबैक में कोई कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स से शेयरों की खरीद करती है। बायबैक का साइज क्या रहेगा, इस पर अभी डिटेल सामने नहीं आई है। टिप्स म्यूजिक, एक म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और फिल्म प्रोडक्शन, प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। इसकी शुरुआत साल 1975 में कुमार एस तौरानी और रमेश एस तौरानी ने की थी। कंपनी का पुराना नाम टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड था।

2024, 2023 और 2020 में भी किया था बायबैक

इससे पहले कंपनी ने साल 2024 में 5,95,000 शेयरों का बायबैक किया था। बायबैक प्राइस 625 रुपये प्रति शेयर था। इस तरह कुल 37,18,75,000 रुपये या 37.18 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदे गए थे। 2023 में 2,600 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर 32.76 करोड़ रुपये में 1,26,000 शेयरों का बायबैक किया गया था। साल 2020 में टिप्स म्यूजिक ने 13,50,000 इक्विटी शेयरों का बायबैक किया था। बायबैक प्राइस 140 रुपये प्रति शेयर था और कुल 18.90 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदे गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें