Petrol Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में दिखी गिरावट, तो बिहार समेत इन राज्यों में बदले पेट्रोल और डीजल के दाम

Petrol Price today : तेल की कीमतों में आज हलका बदलाव देखने को मिला है 31 मई लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। बिहार समेत अन्य राज्यों में जहां तेल के दाम गिरे वहीं कुछ राज्यों में तेल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। देश के चार महानगरों में एक बार फिर तेल की कीमतें स्थिर रहीं। देखिए आज कहां गिरा कितना भाव, इन शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी।

अपडेटेड May 31, 2023 पर 1:09 PM
पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है

Petrol Price 31 May: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट  देखने को मिली। WTI क्रूड कल के मुकाबले करीब 3 डॉलर लुढ़कर 69.56 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड भी 3.53 डॉलर गिरकर 73.54 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। हर रोज की तरह अब देशभर में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। बिहार गुजरात में जहां पेट्रोल और डीजल के दाम गिरे हैं वहीं महाराष्ट्र और यूपी में तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है।

कहां गिरा कितना भाव

बिहार में पेट्रोल 51 पैसे और डीजल 48 पैसे और गुजरात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 41 और 42 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और पंजाब समेत कुछ अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में हलकी गिरावट देखने को मिली है। वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल 80 और डीजल 77 पैसे महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 40 पैसे बढ़ा। झारखंड, आंध्र प्रदेश, राजस्थान व तेलंगाना में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम वहीं के वहीं बने हुए हैं। जहां देशभर के कुछ राज्यों में गिरावट और उछाल का नजारा देखने को मिला। वहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई लगभग एक महीने से एक ही दाम पर टीके हुए हैं।

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  •  चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर


इन शहरों में भी नए भाव जारी

  • नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है
  •  गाजियाबाद में 96.44 और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है
  •  लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है
  •  पटना में पेट्रोल 108.12  और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है

किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों को गंगा में मेडल बहाने से रोका

2017 तक देश में तेल के दाम 15 दिनों के बाद अपडेट किए जाते थे। वहीं अब रोजाना सुबह 6 बजे ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। अगर आप अपनी सिटीज के पेट्रोल और डीजल के दाम जानना चाहते हैं तो SMS की मदद ले सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। अगर आप BPCL के उपभोक्ता हैं तो RSP और शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर अपडेटेड तेल की कीमतें पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।