Petrol Price 31 May: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली। WTI क्रूड कल के मुकाबले करीब 3 डॉलर लुढ़कर 69.56 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड भी 3.53 डॉलर गिरकर 73.54 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। हर रोज की तरह अब देशभर में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। बिहार गुजरात में जहां पेट्रोल और डीजल के दाम गिरे हैं वहीं महाराष्ट्र और यूपी में तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है।
