Get App

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में किया प्रदर्शन

Petrol-Diesel की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, इसके साथ ही पिछले 10 दिनों में कुल 6.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2022 पर 10:21 AM
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली के विजय चौक पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने गुरुवार से केंद्र के खिलाफ 'महंगाई-मुक्त भारत अभियान (Mehngai-mukt Bharat Abhiyaan)' शुरू किया जो 7 अप्रैल तक जारी रहेगा।

राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हर दिन पेट्रोल-डीजल और अन्य चीजों के दाम बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। कांग्रेस की मांग है कि UPA सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें