PNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े PNG के दाम, 2.63 रुपये प्रति यूनिट की हुई बढ़ोतरी

PNG Price Hike: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा कि दिल्ली में PNG का दाम अब 50.59 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर होगा। अभी तक यह 47.96 रुपये प्रति यूनिट था

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 12:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली-NCR में फिर बढ़े PNG के दाम (FILE PIC)

PNG Price Hike: दिल्ली और आसपास के शहरों (Delhi-NCR) में पाइप के जरिये सप्लाई की जाने वाली रसोई गैस (PNG) शुक्रवार से 2.63 रुपये प्रति यूनिट महंगी हो गई है। दो हफ्ते से भी कम समय में PNG के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में PNG और CNG की सप्लाई करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कहा कि दिल्ली में PNG का दाम अब 50.59 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर होगा। अभी तक यह 47.96 रुपये प्रति यूनिट था।

IGL ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "इस बढ़ोतरी से गैस की प्रोडक्शन लागत में बढ़ोतरी की कुछ भरपाई हो पाएगी।" इससे पहले 26 जुलाई को PNG के दाम 2.1 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाए गए थे।


दरअसल सरकार ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित LNG के इस्तेमाल को जरूरी कर दिया है। इसके चलते गैस के दाम बढ़े हैं। पब्लिक सेक्टर की कंपनी GAIL अर्बन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स को सप्लाई से पहले स्थानीय स्तर पर उत्पादित और इंपोर्टेट गैस के औसत के हिसाब से दरें तय करती है।

दूसरे शहरों में भी बढ़े PNG के दाम

देश के दूसरे शहरों में भी PNG के दाम बढ़ चुके हैं। मुंबई में महानगर गैस लि. (MGL) ने CNG का दाम छह रुपए प्रति किलोग्राम और PNG का चार रुपए प्रति यूनिट बढ़ाया है।

MGL ने बयान में कहा, "गैस की प्रोडक्शन लागत में बढ़ोतरी की वजह से हमें भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। CNG का खुदरा दाम बढ़ाकर 86 रुपये प्रति किलोग्राम और PNG का 52.50 रुपये प्रति किलोग्राम किया जा रहा है।"

Crude oil के दाम में फिर से तेजी, सप्लाई को लेकर बनी हुई है चिंता, 6-महीने के निचले स्तर से उछली कीमत

हालांकि, IGL ने CNG के दाम नहीं बढ़ाए हैं। CNG का दाम 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम पर कायम रखा गया है। IGL ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब PNG का दाम 50.46 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर हो गया है। वहीं गुरुग्राम में यह 48.79 रुपये प्रति यूनिट हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।