Raw Jute MSP News: रॉ जूट की MSP बढ़ा सकती है सरकार, आज कैबिनेट में फैसला संभव- सूत्र

सरकार रॉ जूट की MSP बढ़ा सकती है। सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आज कैबिनेट, CCEA की बैठक में इसपर फैसला हो सकता है

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 1:10 PM
अभी TDN 3 कैटेगरी की (रॉ जूट) की MSP 5335 रुपये प्रति क्विंटल है।

Raw Jute MSP News:  सरकार रॉ जूट की MSP बढ़ा सकती है। सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आज कैबिनेट, CCEA की बैठक में इसपर फैसला हो सकता है। इस खबर पर और ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज के लक्ष्मण राय ने कहा आज केंद्रीय कैबिनेट और कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक है। जिसमें किसानों के मोर्चे पर एक अहम फैसला हो सकता है। CCEA की बैठक में 2025-26 सीजन के लिए (रॉ जूट) की MSP बढ़ाने का फैसला ले सकती है।

अभी TDN 3 कैटेगरी की (रॉ जूट) की MSP 5335 रुपये प्रति क्विंटल है। गौरतलब है कि 2024-25 में सरकार ने रॉ जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 285 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी। इसी तर्ज पर इस बार भी रॉ जूट की MSP में बढ़ोतरी की जा सकती है।

लक्ष्मण राय ने आगे कहा कि खासतौर से TDN 3 कैटेगरी होती है जिसका इस्तेमाल इंडस्ट्रीज में होता है। TDN 3 का इस्तेमाल कॉटन के कपड़े , बैग बनाने में किया जाता है ।बता दें कि भारत में जूट की खेती पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, ओडिशा और कई राज्यों में होती है ।


जूट कंपनियों के शेयरों में एक्शन

इस खबर के बाद जूट कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है। Ludlow Jute का शेयर एनएसई पर 9.70  रुपये यानी 4.25 फीसदी की बढ़त के साथ दिखा रहा है जबकि Cheviot Company के शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।

Budget 2025 : इस बार के बजट में खपत बढ़ाने के लिए इनकम टैक्स में कटौती संभव - HSBC

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।