सरकार को इस साल रबी सीजन में रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद है। सरकार मान रही है कि रबी सीजन में 1745.13 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन होगा। सरकार को गेहूं का उत्पादन 2% बढ़ने की उम्मीद है जबकि दलहन के उत्पादन में भी 7% की बढ़त की उम्मीद है। तिलहन उत्पादन पिछले साल से ज्यादा रहने का अनुमान है।जिसमें गेहूं, दलहन और खाने का तेल अहम है, लेकिन जब फसलें कटने को तैयार है ऐसे में जिस तरीके के मौसम अपना रूप बदल रहा है। कहीं मार्च में ही पारा 40 डिग्री के पार निकल गया है तो कहीं पर बेमौसम बारिश हो रही है। पहले ला नीना आने की बातें हो रही हैं लेकिन अब एल नीनो की आशंका जताई जा रही है। वहीं अमेरिका और ईरान की जंग ने इंपोर्ट को महंगा कर रखा है। रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तरों पर जा पहुंचा है। इन सब के बीच क्या सरकार का अनुमान सही है या फिर अनुमान और असलियत में फर्क है। आइए जानते है क्या कहते है एक्सपर्ट।
