Get App

Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे बढ़कर 87.34 पर पहुंचा

Rupee Vs Dollar: अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी जारी रही और सोमवार को यह थोड़ा मजबूत खुला, क्योंकि फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच अमेरिका-भारत व्यापार तनाव के कारण रुपये के मूल्य में गिरावट जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2025 पर 10:59 AM
Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे बढ़कर 87.34 पर पहुंचा
Rupee Vs Dollar:सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे बढ़कर 87.34 पर पहुंच गया

Rupee Vs Dollar:  सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे बढ़कर 87.34 पर पहुंच गया, जिसे सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों से समर्थन मिला, हालांकि बाहरी जोखिम अभी भी ऊंचा बना हुआ है।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि रुपये की निकट भविष्य की दिशा 27 अगस्त के टैरिफ का कार्यान्वयन और फेडरल रिजर्व की 17 सितंबर की बैठक से पहले आने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़े पर निर्भर करेगी

इटरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.38 पर खुला और फिर 87.34 के उच्च स्तर को छू गया, जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे गिरकर 87.52 पर बंद हुआ।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी जारी रही और सोमवार को यह थोड़ा मजबूत खुला, क्योंकि फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच अमेरिका-भारत व्यापार तनाव के कारण रुपये के मूल्य में गिरावट जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें