Soybean Oil: सोयाबीन तेल ने 2025 में अब तक सोने से भी दिया ज्यादा रिटर्न, आखिर इसी तेजी की पीछे क्या रही वजह, आइए जानते हैं क्या कहां एक्सपर्ट ने

Soybean Oil: 2025 सोयाबीन ऑयल के लिए काफी अच्छा रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में 36% की तेजी अब देखी जा रही है। जो कि सोने से भी ज्यादा रहा।

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 2:56 PM
Story continues below Advertisement
सोयाबीन की हेजिंग पर करते हुए उन्होंने कहा कि ग्लोबल मार्केट में 5 फीसदी लोग ही हेज कर पाते है। घरेलू बाजार में वायदा न होने से इंडस्ट्रीज को नुकसान हो रहा है।

 Soybean Oil: 2025 सोयाबीन ऑयल के लिए काफी अच्छा रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में 36% की तेजी अब देखी जा रही है। जो कि सोने से भी ज्यादा रहा। 2025 में सोने ने अब तक 26% का रिटर्न दिया। मतलब साफ है कि सोयाबीन ऑयल ने सोने को आउटपरफॉर्म किया है। चांदी और कॉपर से भी ज्यादा रिटर्न दिया।

सोयाबीन ने जनवरी 2025 में अब तक 36 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि सोने ने 26 फीसदी, चांदी ने 27 फीसदी और कॉपर ने 26 फीसदी की बढ़त दिखाई है ।

सनविन ग्रुप के सीईओ संदीप बाजोरिया का कहना है कि अमेरिकन मार्केट में सोयाबीन की कीमतें 42-44 सेंट से बढ़कर 54 सेंट पर पहुंच गई है। इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में आई तेजी सीजनल प्रेशर के कारण है। और दूसरी अमेरिका ने सोयाबीन ऑयल का यूसेज बायडीजल के लिए मजबूत कदम उठाया है । सोयाबीन ऑय़ल का कज्मशन यूएस में बायोडीजल के लिए बढ़ने वाला है, अमेरिका से सोयाबीन का एक्सपोर्ट तकरीबन खत्म हो जाएगा, जिसके कारण शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड ने बड़ी छलांग लगाई है और सोयाबीन ऑयल 2025 का पहला 6 महीना हाईएस्ट कमोडिटी बन गया।


यहीं कारण है इंटरनेशनल मार्केट में सोयाबीन ऑयल की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला।उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में खाने के तेल का फ्लोर प्राइस तय हो चुका है।

सोयाबीन की हेजिंग पर करते हुए उन्होंने कहा कि ग्लोबल मार्केट में 5 फीसदी लोग ही हेज कर पाते है। घरेलू बाजार में वायदा न होने से इंडस्ट्रीज को नुकसान हो रहा है। जून में 14 लाख टन खाने के तेल का इंपोर्ट हुआ है। फेस्टिवल सीजन अगस्त, सितंबर, अक्टूबर में भी हर महीने 14 से 16 लाख टन के बीच में इंपोर्ट होने की उम्मीद है।

Crude Oil Price: ओपेक के एक ऐलान से कच्चे तेल में दबाव, क्या आगे भी जारी रहेगी गिरावट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।