मसालों में लगातार दबाव बना हुआ है। जीरा 6 हफ्तों के निचले स्तरों पर पहुंचा। जीरे का भाव 22000 के नीचे फिसला । वहीं धनिये का भाव 5 हफ्तों के नीचे फिसला। धनिये में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट जारी है। 3 हफ्तों में धनिया करीब 9% गिर चुका है । जबकि हल्दी 2 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंची। हल्दी का भाव 14600 के नीचे फिसला है। हल्दी में लगातार दूसरे महीने दबाव कायम है। हल्दी का भाव 2 महीनों में 11 फीसदी गिर चुका है।
NCDEX पर हल्दी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में हल्दी की कीमतों में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि 1 महीने में हल्दी का भाव 7 फीसदी टूटा। वहीं जनवरी 2026 से अब तक हल्दी का भाव 3 फीसदी टूटा।
जबकि धनिया की चाल पर नजर डाले तो 1 हफ्ते में धनिया 2 फीसदी टूटा। जबकि 1 महीने में धनिया में 2 फीसदी बढ़ा। वहीं जनवरी 2026 से अब तक हल्दी का भाव 1 फीसदी बढ़ा।
NCDEX पर जीरे की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में जीरे की कीमतों में 0.37 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जबकि 1 महीने में जीरे का भाव 3 फीसदी टूटा। वहीं जनवरी 2026 से अब तक जीरे का भाव 3 फीसदी चढ़ा।
ISMA ने कहा अब तक सिर्फ 4 लाख टन का एक्सपोर्ट हुआ। 15 लाख टन एक्सपोर्ट की मंजूरी मिली। 5 लाख टन और एक्सपोर्ट की मंजूरी मिली. सरकार के फैसले से कुछ फर्क नहीं होगा।
भारत-US डील पर ISMA ने कहा कि एथेनॉल किसी भी डील का हिस्सा नहीं। सरकार ने डील की जानकारी दी है। किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं। इस मोर्चे पर कोई रियायत नहीं दी गई। भारत सरप्लस में है, चीनी एक्सपोर्टर है। अमेरिका चीनी इंपोर्ट करने वाला देश है। "0" टैरिफ चीनी इंपोर्ट पर बात हो सकती है।
इस बीच ISMA ने एथेनॉल पर कहा कि 2,000 करोड़ लीटर एथेनॉल क्षमता पहले से मौजूद है। 500 करोड़ लीटर की नई क्षमता और जुड़ रही है। जबकि देश में खपत क्षमता का करीब आधा ही है। एथेनॉल में सरप्लस कैपेसिटी साफ तौर पर मौजूद है।