Get App

तंग सप्लाई और मजबूत डिमांड के चलते मेटल्स में जोरदार तेजी, कमाई के लिए क्या हो रणनीति

मेटल्स में मजबूत डिमांड और तंग सप्लाई से बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं LME में स्टॉक घटने से मेटल्स को सपोर्ट मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2021 पर 11:56 AM
तंग सप्लाई और मजबूत डिमांड के चलते मेटल्स में जोरदार तेजी, कमाई के लिए क्या हो रणनीति

बेस मेटल्स की चमक बढ़ी है। कॉपर में ऑल टाइम हाई पर कारोबार हो रहा है। एल्युमिनियम 26 महीने की हाई पर पहुंचा है। अमेरिका में एक और बड़े राहत पैकेज की उम्मीद बढ़ने और LME में स्टॉक घटने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

तंग सप्लाई और मजबूत डिमांड के चलते मेटल्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में मेटल्स में आपको क्या रणनीति रखनी चाहिए इस पर सीएनबीसी-आवाज़ के इस शो में बात करते हैं। इस पर चर्चा करने के लिए शो में Motilal Oswal Commodities के नवनीत दमानी और Angel Commodities Broking के अनुज गुप्ता जुड़ गये हैं।

मेटल्स की बढ़ी चमक

मेटल्स में मजबूत डिमांड और तंग सप्लाई से बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं LME में स्टॉक घटने से मेटल्स को सपोर्ट मिल रहा है। US में एक और बड़े पैकेज की उम्मीद से तेजी नजर आ रही है। यूरो जोन के अच्छे PMI आंकड़ों से भी सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा एशिया में मैन्युफैक्चरिंग में सुधार से सपोर्ट मिला है।

कॉपर की चमक बढ़ी

MCX कॉपर में ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है। LME में स्टॉक कम होने से कॉपर में चमक बढ़ी है। पेरू में सप्लाई को लेकर दिक्कत से कॉपर में तेजी नजर आई है।

एल्युमिनियम की चमक बढ़ी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें