Credit Cards

Sugar export: सरकार बैन कर सकती है चीनी का एक्सपोर्ट: सूत्र

चीनी के दाम कंट्रोल करने के लिए सरकार एक्शन में नजर आ रही है। सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार चीनी का एक्सपोर्ट बैन कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि एक्सपोर्ट नहीं हुई चीनी पर रोक लगाने की तैयारी है

अपडेटेड Apr 28, 2023 पर 12:30 PM
Story continues below Advertisement
सरकार ने उत्तर प्रदेश को 8.58 लाख टन चीनी का कोटा दिया है जबकि महाराष्ट्र को 7.38 लाख टन और कर्नाटक को 3.69 लाख टन का कोटा दिया है।

 

Sugar export News: चीनी के दाम कंट्रोल करने के लिए सरकार एक्शन में नजर आ रही है। सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार चीनी का एक्सपोर्ट बैन कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि एक्सपोर्ट नहीं हुई चीनी पर रोक लगाने की तैयारी है। आपको बता दें कि सरकार ने 60 लाख टन चीनी एक्सपोर्ट को मंजूरी दी थी।

सूत्रों के अनुसार अब तक 58-59 लाख टन चीनी एक्सपोर्ट हुई है। मिलों के पास 1-2 लाख टन चीनी पड़ी है। सूत्रो के अनुसार 1-2 लाख टन चीनी का एक्सपोर्ट रुक सकता है। सूत्रों के मुताबिक ट्रांजिट, पोर्ट पर चीनी ही एक्सपोर्ट होगी। बता दें कि मई में बाजार में 24 लाख टन चीनी जारी होगी। सरकार ने 485 मिलों को बिक्री के लिए चीनी दी है।सरकार ने उत्तर प्रदेश को 8.58 लाख टन चीनी का कोटा दिया है जबकि महाराष्ट्र को 7.38 लाख टन और कर्नाटक को 3.69 लाख टन का कोटा दिया है।


मंदी की आशंका से घबराया पाम, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा जीरे का भाव

बता दे कि कुछ दिन पहले ही इंडियन शुगर मिल एसोसिएशन (ISMA) ने चीनी का उत्पादन अनुमान घटाया था। ISMA ने 2022-23 के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान 3.40 करोड़ टन से घटाकर 3.28 करोड़ टन किया है। ISMA का कहना है कि इस साल 3.28 करोड़ टन चीनी उत्पादन संभव है। जबकि इसके पहले 3.41 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया गया था।

बीते हफ्ते इंटरनेशनल मार्केट में चीनी (शुगर) 11 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया था। मार्च 23 में व्हाइट शुगर 10 सालों की ऊंचाई पर था। अमेरिका में चीनी का वायदा 24.45 डॉलर तक पहुंचा था। जबकि जनवरी 2012 में चीनी के भाव $24.50 तक चढ़े थे। बीते 3 हफ्ते में चीनी के दाम 16% से ज्यादा बढ़े है। अप्रैल में अब तक करीब 10% चीनी के दाम बढ़ चुके है। आपको बता दें कि भारत संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंडोनेशिया (Indonesia), अफगानिस्तान और कुछ अफ्रीकी देशों को चीनी एक्सपोर्ट करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।