Get App

US ने शुरू की कच्चे तेल की कीमतों पर लगाम कसने की कवायद, स्ट्रेटेजिक रिजर्व से 172 मिलियन बैरल तेल करेगा रिलीज

रिलीज अगले हफ्ते शुरू होगी और इसे डिलीवर होने में लगभग 120 दिन लगेंगे। ईरान और अमरेका-इजरायल युद्ध ने दुनिया भर के बाजारों को हिलाकर रख दिया है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई है। महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद हो चुका है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 8:48 AM
US ने शुरू की कच्चे तेल की कीमतों पर लगाम कसने की कवायद, स्ट्रेटेजिक रिजर्व से 172 मिलियन बैरल तेल करेगा रिलीज
32 देशों की इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने 400 मिलियन बैरल तेल रिलीज करने का प्लान बनाया है।

अमेरिका अपने स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से 172 मिलियन बैरल तेल रिलीज करने वाला है। इसका मकसद ईरान और अमरेका-इजरायल युद्ध से सप्लाई में आए झटकों की वजह से तेल की कीमतों में आई तेजी को कम करना है। यह बात अमेरिका के एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट ने कही है। रॉयटर्स के मुताबिक, राइट ने कहा कि 32 देशों की इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने 400 मिलियन बैरल तेल रिलीज करने का प्लान बनाया है। अमेरिका द्वारा 172 मिलियन बैरल तेल की रिलीज इसी प्लान का हिस्सा है।

रिलीज अगले हफ्ते शुरू होगी और इसे डिलीवर होने में लगभग 120 दिन लगेंगे। अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान पर हमले शुरू किए। ईरान ने भी इजरायल और खाड़ी देशों पर अपने हमलों से जवाब दिया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि जब तक U.S. और इजरायल के हमले बंद नहीं हो जाते, तब तक वह खाड़ी से तेल शिपमेंट को रोके रखेगा।

इस युद्ध ने दुनिया भर के बाजारों को हिलाकर रख दिया है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई है। कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कतर ने प्राकृतिक गैस का उत्पादन रोक दिया है। बहरीन ने कहा है कि उसके ऑयल ऑपरेशंस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक सप्लाई देने में सक्षम नहीं हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें