NCDEX पर मसालों के दाम उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले 1 हफ्ते में हल्दी के दाम में 14% की तेजी आई है जबकि NCDEX पर हल्दी के दाम 13700 के पार चले गए। वहीं, धनिया और जीरे में आज गिरावट देखी जा रही है। हल्दी के दाम 1 महीने में करीब 8% बढ़े है। हालांकि फरवरी में दाम लगभग 7% गिरे थे।
