Get App

'वर्ल्ड कप से पहले मैं इस खिलाड़ी पर लगाउंगा दांव...', इस दिग्गज क्रिकेटर ने बढ़ाई हिटमैन के फैंस की धड़कन

भारत 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में होगा।वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों में एक रहे इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 20, 2026 पर 11:09 PM
'वर्ल्ड कप से पहले मैं इस खिलाड़ी पर लगाउंगा दांव...', इस दिग्गज क्रिकेटर ने बढ़ाई हिटमैन के फैंस की धड़कन
इस सीरीज में जायसवाल को मौका देकर टीम के लिए उनकी तैयारी और क्षमता को परखा जा सकता है

अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस का निगाहें टीम इंडिया के सलेक्शन पर टिकी हुई है। 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, इस सवाल की चर्चा क्रिकेट फैन्स और दिग्गजों के बीच लगातार चलती रहती है। बता दें कि,  रोहित  शर्मा टेस्ट के साथ ही टी20 से संन्यास ले चुके हैं। वह सिर्फ वनडे ही खेलते हैं। वहीं वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे रोहित शर्मा के फैंस को थोड़ी निराशा हो सकती है।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला

बता दें कि, भारत 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में होगा।वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों में एक रहे इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, यह सीरीज भारत के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ यानी रिजर्व खिलाड़ियों को आजमाने का अच्छा मौका है। एशियन गेम्स की वजह से कई नियमित खिलाड़ी इस सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे, ऐसे में टीम के पास नए खिलाड़ियों को मौका देने का अच्छा अवसर होगा।

'यशस्वी जायसवाल को मिलने चाहिए मौके...'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें