LPG Price Today: अमेरिका और ईरान की डील के बाद उम्मीद की जा रही है कि शायद कच्चे तेल और LPG गैस की सप्लाई और कीमतों में कुछ राहत देखने को मिले। क्योंकि बढ़ती कीमतों की वजह से देश भर के उपभोक्ताओं के बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा था। बता दें कि भारत में LPG के दाम सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां ही तय करती हैं, जिससे हर महीने कीमतों में बदलाव किया जाता है। इसी क्रम में आज 19 जून को देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 942.00 और मुंबई में 941.50 रुपये है। इसी तरह से इन शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें क्रमश: 3113.50 और 3067.50 रुपये है।
