Get App

यहां LPG सिलेंडर 200 से 600 रुपये तक सस्ता क्यों मिल रहा है? इसके पीछे की असल वजह अब आई सामने

LPG Cylinder Price: अगर आप 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर को बुक कराने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों और छोटे कस्बों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत सरकारी रेट से काफी कम पर मिल रही है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 23, 2026 पर 3:06 PM
यहां LPG सिलेंडर 200 से 600 रुपये तक सस्ता क्यों मिल रहा है? इसके पीछे की असल वजह अब आई सामने
यहां LPG सिलेंडर 200 से 600 रुपये तक सस्ता क्यों मिल रहा है?

LPG Cylinder Price: अगर आप 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर को बुक कराने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों और छोटे कस्बों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत सरकारी रेट से काफी कम पर मिल रही है। कुशीनगर में जहां कमर्शियल सिलेंडर की तय कीमत करीब 2,946 रुपये है, वहीं कुछ जगहों पर ग्राहक इसे 2,400 से 2,700 रुपये में ही खरीद पा रहे हैं। यानी कुछ मामलों में ग्राहकों को करीब 200 से 600 रुपये तक की बचत हो रही है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर में ऐसी कोई कमी नहीं की गई है।

बता दें कि पश्चिमी देशों में संघर्ष शुरू होने के बाद से LPG सिलेंडर की सप्लाई काफी प्रभावित हुई थी। जिस वजह से गैस एजेंसियों के सामने कमर्शियल सिलेंडर पाने के लिए लंबी कतारें लग रही थीं और कई जगह इसकी उपलब्धता भी कम हो गई थी। लेकिन अब सप्लाई में सुधार के बाद तस्वीर कुछ बदली है। ग्रामीण इलाकों में कमर्शियल गैस की मांग घटने से कुछ गैस एजेंसियों के पास सिलेंडर का स्टॉक बढ़ गया है। ऐसे में स्टॉक को जल्दी निकालने के लिए कुछ जगहों पर एजेंसियां सरकारी रेट से कम कीमत पर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं।

9 किलो वाले सिलेंडर के रेट में कमी क्यों आई?

इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह गांवों में कमर्शियल सिलेंडर की मांग का कम होना बताया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे व्यावसायिक ग्राहकों की संख्या कम होने के कारण कमर्शियल सिलेंडर की खपत भी कम रहती है। जिस वजह से गैस एजेंसियों के पास सिलेंडर जमा हो जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें