सुनील मित्तल ने कहा, एयरटेल पर 'असाधारण' कर्ज का बोझ है, रेट बढ़ाने से नहीं हिचकेंगे

एक दिन पहले ही कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए 21,000 करोड़ रुपए जुटाने का ऐलान किया था

अपडेटेड Aug 31, 2021 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement

भारती एयरटेल के फाउंडर-चेयरमैन सुनील मित्तल ने सोमवार को कहा कि उनकी कंपनी कीमत बढ़ाने से नहीं हिचकेगी। एक दिन पहले ही टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को राइट्स इश्यू जारी करके 21,000 करोड़ रुपए जुटाने का ऐलान किया था। देश में 5G लॉन्च करने से पहले कंपनी अपनी बैलेंस शीट मजबूत कर लेना चाहती है।

इनवेस्टर कॉल के दौरान मित्तल ने कहा कि कंपनी का कर्ज असाधारण लेवल पर है। कर्ज से इनवेस्टर्स और कंपनी दोनों परेशान है। सुनील मित्तल ने उम्मीद जताई कि टेलीकॉम इंडस्ट्री पर से शुल्क और चार्ज दोनों कम होना चाहिए।

चेयरमैन सुनील मित्तल के ऐलान के बाद भारती एयरटेल के शेयरों में 5% की तेजी आई और ये 625 रुपए पर बंद हुए।

एक्सिस बैंक ने डेट सिक्योरिटी इश्यू करना शुरू किया, 35,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

भारती ग्रुप ने 31 मार्च 2021 तक AGR से जुड़े बकाए में से 18004 करोड़ रुपए चुका दिया। कंपनी पर कुल 43,000 करोड़ रुपए का बकाया है और कंपनी ने 10% से ज्यादा हिस्सा चुका दिया है।

इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट को निर्देश दिया था कि 1376 करोड़ रुपए की वसूली के लिए अगले तीन हफ्ते तक एयरटेल की बैंक गारंटी ना भुनाई जाए। यह बकाया वीडियोकॉन टेलीकॉम का था जिसने अपना स्पेक्ट्रम  भारती ग्रुप को बेच दिया था।

हालांकि इस मामले में भारती एयरटेल का कहना था कि वीडियोकॉन की बकाया रकम चुकाने के लिए वह जवाबदेह नहीं है लेकिन कोर्ट ने कंपनी की याचिका खारिज कर दी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।