फिनटेक स्टार्टअप Digit का वैल्यूएशन नए फंडिंग राउंड में बढ़कर 3.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। कंपनी मोबाइल ऐप के जरिए इंश्योरेंस कस्टमर्स हासिल करने के लिए कैपिटल जुटा रही है। कंपनी के शुरुआती इनवेस्टर्स में भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली के साथ ही TVS कैपिटल फंड्स शामिल हैं।
कंपनी सिकोइया कैपिटल, मौजूदा इनवेस्टर Faering Capital और अन्यों से 20 करोड़ डॉलर जुटा रही है। देश के तेजी से बढ़ते इंश्योरेंस मार्केट में अन्य स्टार्टअप्स भी फंडिंग जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। एमेजॉन के इनवेस्टमेंट वाली Acko भी इनमें शामिल है।
Digit ने बताया कि फंडिंग के नए राउंड के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल जरूरी हैं। हेल्थ, ट्रैवल और ऑटो इंश्योरेंस उपलब्ध कराने वाली यह कंपनी जनवरी में 1.9 अरब डॉलर की वैल्यू के साथ यूनिकॉर्न बनी थी। इसने अभी तक कुल 44.2 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया है।
कंपनी की शुरुआत 2017 में कामेश गोयल ने की थी। KPMG में काम कर चुके गोयल के पास इंश्योरेंस इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक का अनुभव है।
पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी की सेल्स 44 प्रतिशत बढ़ी थी और यह प्रॉफिट में आई थी।