HDFC Life Insurance ने एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस को अधिग्रहित करने के लिए एक करार किया है। यह सौदा 6,687 करोड़ रुपये में संपन्न हुआ है। गौरतलब है कि एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस बैटरी बनाने वाली कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज की ही एक यूनिट है। जानकारों का कहना है कि एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस के अधिग्रहण से एचडीएफसी लाइफ की दक्षिण भारत में उपस्थिति को और मजबूती मिलेगी।
इस अधिग्रहण के पूरा होने के बाद एचडीएफसी लाइफ में एक्साइड लाइफ के विलय की प्रक्रिया शुरु होगी। जानकारों का कहना है कि इस अधिग्रहण के चलते एचडीएफसी लाइफ के कस्टमर को और ज्यादा प्रोडक्ट मिलेंगे इसके अलावा उनको सेवा देने वाले सेंटरों की सख्या में भी बढ़ोतरी होगी। इससे कंपनी के कर्मचारियों और एजेंटों को भी फायदा होगा। एचडीएफसी लाइफ की कार्यक्षमता और प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में बढ़ोतरी होगी।
पॉलिसी धारकों के लिए क्या है अहम
इस अधिग्रहण से एक्साइड लाइफ के वर्तमान शेयर धारकों को घबराने की कोई जरुरत नहीं है। उनको यह ट्रांजैक्शन पूरा होने तक एक्साइड लाइफ के शाखाओं, वेबसाइट और ऐप पर क्लेम के निपटान, रिडेम्प्शन और रिन्यूअल जैसी सेवाएं जैसी की तैसी मिलती रहेगी।
HDFC Life के सीएफओ नीरज शाह ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद ग्राहको को सर्विस सेटरों में बढ़त का फायदा मिलेगा। इसके अलावा पॉलिसी धारकों को कंपनी के बड़े हुए प्रोडक्ट पोर्टफोलियों का भी फायदा होगा।
इसके साथ ही एक्साइड लाइफ के ग्राहकों को एचडीएफसी लाइफ की विभिन्न डिजिटल सेवाएं उपलब्ध होगी। इन सेवाओं में थ्री क्लिक क्लेम प्रोसेस, किसी एनयूनिटी के लिए वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट सब्समिशन, प्रीमियम पेमेंट के लिए e-mandate फेसिलिटी और पॉलिसी की ऑनलाइन खरीद जैसी सेवाएं शामिल हैं।