देश की जानी-मानी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां Reliance Jio, Airtel और Vi ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्लान की पेशकश करती हैं। अगर आप भी किसी ऐसे प्लान की तलाश में जहां डेली डाटा का झंझट ना हो और ढेर सारे फायदे हों तो हम आपको उन प्लान की जानकारी दे रहे हैं।
Jio का 447 रुपये वाला प्रीपेड प्लान - Jio के 447 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 50GB डेटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। वैलिडिटी की बात की जाए तो इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों की है। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Jio ऐप्स JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।
इसके अलावा Jio के पास एक 349 रुपये का रेगुलर प्लान भी है। इस प्लान में 3GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS रोज दिए जाते हैं। इसके साथ Jio ऐप्स का कंप्लीमेंट सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।
Airtel का 448 रुपये का प्लान - एयरटेल के 448 वाले प्लान में हर दिन 3GB हाई-स्पीड डे मिलता है। किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और प्रतिदिन 100 SMS ऑफर किए जाते हैं। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। वहीं अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ यूजर्स को Disney+ Hotstar VIP का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन, प्राइम विडियो मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा। इसके अलावा Airtel Xstream Premium, अनलिमिटेड चेंज के साथ फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक का लाभ मिलता है।
वोडाफोन आइडिया 449 रुपये का प्लान - Vi के 449 रुपये के प्लान में रोजाना 4GB डेटा के अलावा Zee5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन, रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मुफ्त डेटा का फायदा भी मिलता है। इसके साथ प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स और रोजाना 100 SMS का बेनेफिट भी शामिल है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इसमें कंपनी वीकेंड डेटा रोल ऑवर की सुविधा और Vi मूवीज और टीवी ऐप का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।