RBI ने नियम तोड़ने पर Axis Bank पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, जानिए बैंक ने कौन सा नियम तोड़ा?

Axis Bank रिजर्व बैंक की तरफ से जारी नियमों का पालन नहीं कर पाया जिसकी वजह से जुर्माना लगा

अपडेटेड Sep 02, 2021 पर 8:54 AM

RBI ने नियम तोड़ने की वजह से एक्सिस बैंक पर 1 सितंबर को 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। RBI ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।  RBI ने बताया कि एक्सिस बैंक ने Know Your Customer (KYC) डायरेक्शन, 2016 के नियमों का उल्लंघन किया है जिसकी वजह से यह जुर्माना लगाया गया है।

RBI ने बताया कि यह जुर्माना रेगुलेटर के नियम ना मानने की वजह से लगाया गया है। इसका बैंक के ट्रांजैक्शन पर कोई असर नहीं होगा।

RBI ने फरवरी 2020 से लेकर मार्च 2020 के बीच इस बाच की जांच की है कि  एक्सिस बैंक किस तरह अपने ग्राहकों के अकाउंट को मेंटेन कर रहा है। जांच में RBI ने पाया कि एक्सिस बैंक RBI की तरफ से जारी नियमों को पालन करने में नाकाम रहा है। 

इसका मतलब है कि एक्सिस बैंक अपने कस्टमर के खातों का ड्यू डिलिजेंस नहीं कर पाया और कस्टमर्स के बिजनेस और रिस्क प्रोफाइल को नहीं जाना पाया।

इस जांच के बाद RBI ने बैंक को एक नोटिस जारी किया। एक्सिस बैंक की तरफ से इस नोटिस का जवाब आने के बाद RBI ने पेनाल्टी लगाई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।