रिलायंस के शेयर के लिए UBS ने अपग्रेड की रेटिंग, टारगेट प्राइस 2,500 रुपये का दिया

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि RIL अब एनर्जी, रिटेल और टेलीकॉम सेगमेंट्स में ग्रोथ के फेज में जा रही है

अपडेटेड Jul 31, 2021 पर 9:12 AM
Story continues below Advertisement

डायवर्सिफाइड बिजनेस करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के लिए ग्लोबल ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म UBS ने रेटिंग न्यूट्रल से अपग्रेड कर बाय कर दी है। UBS ने कंपनी के स्टॉक के लिए 2,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। RIL के शेयर में पहली तिमाही के कंपनी के रिजल्ट के बाद से गिरावट आ रही है।

UBS के एनालिस्ट्स ने कहा कि कुछ मुश्किलों और एनर्जी बिजनेस के साइकल के कारण कम ग्रोथ की अवधि के बाद कंपनी अब तीनों सेगमेंट एनर्जी, कंज्यूमर रिटेल और जियो में ग्रोथ के फेज में प्रवेश कर रही है।

अगस्त में IPO से 28,000 करोड़ रुपये से अधिक का फंड जुटा सकती हैं कंपनियां

रिलायंस का शेयर इस महीने लगभग 2.8 प्रतिशत गिरकर 2,050 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का बेंचमार्क निफ्टी 50 की तुलना में इस वर्ष प्रदर्शन खराब रहा है।

UBS का मानना है कि एनर्जी की डिमांड बढ़ने और रिटेल बिजनेस में तेजी के साथ ही जियो फोन नेक्स्ट के लॉन्च और किफायती टैरिफ से आने वाले महीनों में रिलायंस के लिए ग्रोथ बढ़ सकती है।

रिफाइनिंग मार्जिन में रिकवरी से रिलायंस के ऑयल-टु-केमिकल्स बिजनेस में भी फाइनेंशियल ईयर 2024 तक की अवधि में तेजी आने की संभावना है। कंपनी मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में सऊदी अरामको के साथ अपनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को पूरा कर सकती है। हालांकि, इस डील के वैल्यूएशन और शर्तों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।


इससे रिलायंस के न्यू एनर्जी में 10 अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट में मदद मिलेगी।

UBS का मानना है कि जियो फोन नेक्स्ट के लॉन्च और किफायती टैरिफ के साथ बंडल्ड प्लान्स से कंपनी के टेलीकॉम बिजनेस में तेजी आ सकती है। जियो का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 8-10 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।