इस वर्ष जनवरी-जुलाई के दौरान इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से 50,000 करोड़ रुपये से अधिक हासिल करने के बाद प्राइमरी मार्केट में अगस्त में भी तेजी रहने की उम्मीद है। अगले महीने कंपनियों की ओर से IPO से जुटाया जाने वाला फंड जुलाई से अधिक रहने की संभावना है।
बेंचमार्क इंडेक्सेज के रिकॉर्ड हाई लेवल के निकट होने के कारण सेकेंडरी मार्केट में कुछ स्थिरता है और इसका फायदा प्राइमरी मार्केट को मिल रहा है। इसके अलावा अधिक लिक्विडिटी और कम इंटरेस्ट रेट्स के कारण भी IPO में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है।
CapitalVia Global Research के CEO, प्रेम प्रकाश ने मनीकंट्रोल को बताया, "रिटेल इनवेस्टर्स की रिस्क लेने की क्षमता बढ़ने, सेकेंडरी मार्केट में बहुत से IPO की प्रीमियम पर लिस्टिंग और बेंचमार्क इंडेक्सेज के अभी तक के हाई लेवल के निकट ट्रेड करने से प्राइमरी मार्केट में तेजी को मदद मिल रही है।"
जुलाई में छह कंपनियों ने पब्लिक ऑफर के जरिए 14,629.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इनमें जोमाटो का IPO सबसे बड़ा था।
इसके अलावा अगले महीने कारट्रेडू, नुवोको विस्टास कॉर्प, मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज, केमप्लास्ट सनमार, एमि ऑर्गेनिक्स, विजया डायग्नोस्टिक्स सेंटर, पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक, पारस डिफेंस और सुप्रिया लाइफसाइंस के भी पब्लिक ऑफर आ सकते हैं।