Zerodha को म्यूचुअल फंड लॉन्च करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिली: नितिन कामत

Zerodha ने इसी साल फरवरी में म्यूचुअल फंड लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था

अपडेटेड Sep 02, 2021 पर 8:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Zerodha के फाउंडर नितिन कामत ने 1 सितंबर को बताया कि उनकी कंपनी सेबी से एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। देश की सबसे बड़ी डिस्काउंड ब्रोकर कंपनी ने फरवरी 2021 में म्यूचुअल फंड लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। अब सेबी की मंजूरी मिलने के बाद Zerodha कभी भी एसेट मैनेजमेंट कंपनी शुरू कर सकती है।

इससे पहले अगस्त में बजाज फिनसर्व को सेबी से AMC शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। भारत में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री 35 लाख करोड़ रुपए की है।

Zerodha के डिस्काउंड ब्रोकरेज बिजनेस का फोकस ट्रांजैक्शन कॉस्ट को कम करना है। कंपनी ने सस्ते फंड लॉन्च करने की योजना बनाई थी। कामत ने तब कहा था, "पैसिव, सिंपल, सस्ते-इंडेक्स पर ट्रेड होने वाले फंड पेश किए जाएंगे।"

कामत का कहना है कि अगर म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स आसान होंगे तभी निवेशकों को आकर्षित किया जा सकेगा।

Zerodha ने अपना सफर 2010 में "20 रुपए प्रति ऑर्डर ब्रोकर" के तौर पर शुरू किया था। कोई अतिरिक्त शुल्क ना होने और कम ब्रोकरेज होने के कारण धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। खासतौर पर ज्यादा वॉल्यूम वाले डेरिवेटिव्स ट्रेडर्स के बीच Zerodha की लोकप्रियता सबसे ज्यादा रही।

Zerodha एक दिन में एक्सचेंज पर 40 लाख ट्रेडस हैंडल करता है। रिटेल इनवेस्टर्स के बीच भी इस प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता है। वो Coin प्लेटफॉर्म के जरिए म्यूचुअल फंड स्कीम में डायरेक्ट निवेश कर पाते हैं। Coin अभी 5500 करोड़ रुपए का एसेट मैनेज करती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (
https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।