Zomato ने तीन 'देसी' स्टार्टअप में खरीदी हिस्सेदारी, अगले 1-2 सालों में 1 अरब डॉलर और निवेश की योजना

Zomato ने शिपरॉकेट, क्योरफिट और मैजिकपिन में निवेश का ऐलान किया

अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने बुधवार 10 नवंबर को तीन भारतीय स्टार्टअप्स- शिपरॉकेट (Shiprocket), क्योरफिट ( Curefit) और मैजिकपिन (Magicpin) में 17.5 करोड़ डॉलर निवेश का ऐलान किया। शेयर बाजार में इस साल धमाकेदार लिस्टिंग के साथ एंट्री करने वाली जोमैटा का इरादा इन निवेश से अपने बिजनेस में विविधता लाना है।

Zomato ने बताया कि वह अगले 1-2 सालों में 1 अरब डॉलर और निवेश करने की योजना बना रही है और इस दौरान क्विक कॉमर्स सेक्टर के स्टार्अटप पर विशेष फोकस रहेगा। मनीकंट्रोल ने सबसे पहले एक रिपोर्ट में बताया था कि शिपरॉकेट में 7.5 करोड़ डॉलर निवेश करने के लिए जोमैटो बातचीत कर रही है।

Zomato Q2 Results: सितंबर तिमाही में और बढ़ा घाटा, ₹429 करोड़ हुआ नेट लॉस

इससे पहले एक और रिपोर्ट में मनीकंट्रोल ने बताया था कि कंपनी मैजिकपिन सहति कई स्टार्टअप्स में निवेश की एक बड़ी योजना बना रही है। जोमैटो ने कहा कि उसकी नजर फूड और क्विक कॉमर्स सेगमेंट में अच्छा कर रही हर स्टार्टअप है।

जोमैटो में लॉन्ग-टर्म में मजबूत ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए फूड और इससे जुड़े पूरे इकोसिस्टम में निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी का इरादा फूड सेक्टर के अलावा दूसरी कंपनियों में निवेश और साझेदारी करके एक हाइपरलोकल ई-कॉमर्स इकोसिस्टम का निर्माण करना है।

शेयर बेचने पर उसी दिन क्यों नहीं निकाल सकते पैसे? Zerodha के फाउंडर Nithin Kamath ने बताया कारण


जोमैटो ने कहा कि उसका लक्ष्य 10 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू कंपनी बनना है। हालांकि उसने इस लक्ष्य को हासिल करने की कोई समयसीमा नहीं बताई। जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा, ""हम मानते हैं कि भारत में फूड डिलीवरी मार्केट अभी भी शुरुआती अवस्था में है और अगले कुछ वर्षों में बाजार में कम से कम 10 गुना ग्रोथ की अवसर है। ऐसा संभव हो सके, इसके लिए हम मार्केट क्रिएशन में भारी निवेश करना जारी रखने जा रहे हैं। इसके अलावा हम फूड डिलीवरी बिजनेस के आसपास के इकोसिस्टम में मौजूदा कंपनियों में निवेश करना भी जारी रखेंगे, जिससे एक बेहतर फूड डिलीवरी बिजनेस चलाने की लागत कम की जा सके।"

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।