अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री में मामूली बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री 7 फीसदी बढ़ी है। अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स ने कुल 36205 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स ने 33962 गाड़ियां बेची थी।
